देश

ठंड से राहत नहीं; उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिन तक शीतलहर, हिमालयी इलाके में बर्फबारी-बारिश का अनुमान

 नई दिल्ली

ठंड की मार से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 1-2 दिन तक शीतलहर की आशंका है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है।

वहीं, दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण कर्नाटक तक ट्रफ रेखा चल रही है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर-पश्चिम भारत पर 2 फरवरी से असर पड़ने के आसार हैं। 28 जनवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाके में बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। यह कोहरा अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हावी रहेगा और उसके बाद समाप्त हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा में घने कोहरे की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 28-30 जनवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी घना कोहरा रहेगा। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान में काफी ठंड
अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में दिन में भी काफी ठंड रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में अलग-अलग इलाकों में मौसम ठंडा रहने के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 věcí, které byste nikdy Bývalý trenér J Lo doporučuje Muffin v hrnku za Jak se zbavit pálení žáhy v Velký pátek 2025: 10 věcí, které byste Zjistěte, jak se kočky mohou urazit: Překvapivé odpovědi od Dubajský exkluzivní recept na Nejužitečnější zelenina pro