जॉब्स

Jharkhand School Reopen : स्कूल खुलेंगे पर छात्रों की हाजिरी जरूरी नहीं

 रांची

झारखंड में स्कूल तो खुल जाएंगे लेकिन छात्र-छात्राओं की हाजिरी जरूरी नहीं होगी। लेकिन शिक्षकों के लिये कोविड टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। सभी शिक्षकों, छात्र व स्कूल के कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल अपने सामान्य टाइम टेबल के साथ खुल सकेंगे। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कोविड संबंधी गाइडलाइंस को लेकर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। राज्य के सात जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सरायकेला, बोकारो और सिमडेगा में कक्षा नौ से बारहवीं तक आफलाइन संचालन की अनुमति दी गई है। बाकी 17 जिलों में स्कूलों में कक्षा पहली से 12 वीं तक की कक्षाएं, आवासीय विद्यालयों और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग आफलाइन संचालित करने की अनुमति दे दी गई है। स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और प्रशिक्षण संस्थानों में सोशल डिस्टेंशिंग के पालन के लिए भी एसओपी जारी की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए लागू कर दिया गया है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के मुताबिक ऑफलाइन क्लास में उपस्थिति को स्कूलों के लिए वैकल्पिक रखा गया है। स्कूलों में उपस्थिति के लिए छात्रों के मां- पिता की अनुमति अनिवार्य होगी। स्कूलों में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक है। सात जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सरायकेला, बोकारो और सिमडेगा को छोड़ अन्य 17 जिलों में आफलाइन टेस्ट व परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। समय-समय पर शिक्षकों व छात्रों की कोविड टेस्ट जिला प्रशासन के द्वारा कराया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि एयर कंडिशनर का इस्तेमाल कम से कम करें।

दिशा निर्देश
– उच्च शिक्षा संस्थान जैसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईटीआई के खोलने की अनुमति दी गयी है। डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन क्लास की सुविधा बहाल रहेगी। उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। सामूहिक सांस्कृतिक गतिविधियां प्रतिबंधित रखी गई है। संस्थान आने से पहले शिक्षकों और छात्रों का दोनों डोज लेना जरूरी है। ऑफलाइन कक्षा लेने वाले छात्रों के लिये हॉस्टल खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako úspešne zasadiť magnóliu z vetvičky: tipy pre najlepší čas Potkany a myši zmiznou, Kardiológovia odhalili najzdravší výrobok pre ľudí po 60. roku života Tajomstvo sladších bobúľ hrozna: tipy záhradníka bez chemikálií Chvíľa pri kľučke" - Jednoduchý recept na lahodnú pečenú makrelu plnú bielkovín Ako efektívne vyčistiť sprchový kút: tipy a triky bez škvŕn Rýchle rozpustenie mastnoty v kuchyni Ako si vybrať muštové rastliny a prekvapiť susedov úrodou: záhradník Lyžice a vidličky Sledujte debatu: Která Tajomstvo dokonalej nakladanej kapusty: recept v marináde