भोपालमध्य प्रदेश

विधानसभा: मंत्री के सवाल नहीं समझने से विपक्ष नाराज, सदनसे कांग्रेस का वॉकआउट

भोपाल
विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान सिर्फ 15 मिनट के भीतर कांग्रेस ने तीन बार सदन से वॉक आउट किया। पहला वॉक आउट सवाल का जवाब मिलने के बाद दो सवाल आगे बढ़ जाने के बाद हुआ। इसके बाद विधानसभा के साउंड सिस्टम को लेकर कांग्रेस ने फिर वॉक आउट किया। इन दो वॉक आउट के बाद जयवर्धन सिंह सहित कांग्रेस विधायकों ने यह आरोप लगाते हुए वॉक आउट कर दिया कि मंत्री सवाल नहीं समझ पा रहे हैं। तीनों वॉकआउट 11.45 से 12 बजे के बीच में हुए।

पहला वॉकआउट

भीकनगांव का यह सवाल झूमा सोलंकी ने लगाया था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में यह सवाल सदन में कांग्रेस विधायक हिना कांवरे ने किया। उन्होंने कहा कि भीकनगांव के सभी फल्ये मजरे पर लाइट होने का बताया जा रहा है, जबकि 175 मजरे टोले ऐसे हैं जो विद्युत विहीन है। इस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपकी सरकार में आप ने यह नहीं करवाया। अब केंद्र या राज्य सरकार से पैसा आएगा तब इस कार्य को करवाया जाएगा। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि सौभाग्य योजना में भारी गड़बड़ी हो रही है, इसमें बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। मजरे-टोले अधिकांश अंधेरे में डूबे हुए हैं। मंडला, बडवानी, डिंडौरी, सिंगरौली में जांच करायें भ्रष्टाचार सामने आ जाएगा। मंत्री तोमर ने कहा कि 31 हजार करोड़ की सब्सिडी हम दे रहे हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ गई और दो सवाल बाद कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिया कि आदिवासी क्षेत्रों में सरकार काम नहीं कर रही है। इस वॉक आउट पर अध्यक्ष ने सज्जन सिंह वर्मा से कहा कि यह परम्परा ठीक नहीं है, दो प्रश्न आगे बढ़ जाने के बाद वॉकआउट किया जा रहा है।

दूसरा वॉकआउट

 विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि विधानसभा का साउंड सिस्टम ठीक नहीं है। विपक्ष के विधायक बोलते हैं तो माइक चालू नहीं किया जाता है और संसदीय कार्य मंत्री या सत्ता पक्ष के अन्य लोग बोलते हैं तो तुरंत माईक चालू हो जाता है। मैं जब अध्यक्ष था तब ऐसी व्यवस्था नहीं थी। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कोई नई बटन चालू नहीं की है, जो आप बटन चालू छोड़ गए थे,वही दबी हुई है। विधानसभा के साउंट सिस्टम से नाराज होकर कांग्रेस ने फिर वॉक आउट कर दिया।

तीसरा वॉकआउट

यह वॉक आउट विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल पर हुआ।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंत्री हरदीप सिंह डंग सवाल को समझ ही नहीं रहे हैं, इसलिए कांग्रेस वॉक आउट करती है। जबकि मंत्री डंग ने कहा कि जो लिखित में सवाल आया था, उसका उन्होंने उत्तर दे दिया, जब विधायक अलग सवाल कर रहे हैं, इसलिए इसका जवाब नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस के वॉक आउट को देखकर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रश्न काल का समय समाप्त हो गया है, इसलिए अब प्रश्न का उत्तर लिखित में विधायक को दे दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उनकी बात नहीं मानी और वॉक आउट कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru. Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară, să gătești preparate delicioase și să ai un grădină frumoasă. Fii gata să descoperi cele mai interesante și practice sfaturi care îți vor schimba viața în bine! 9 plante Rețeta populară pentru fertilizarea roșiilor Secretele unei recolte bogate în Cel mai bun aditiv pentru copt: Crescând de 5 ori: Vinete sărate "așa Ce trebuie să faceți în cazul unei mușcături Metode eficiente de testare Caviar de dovlecel în stil sovietic: Modul secret Descoperiți cele mai bune trucuri pentru gospodărie, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici veți găsi informații practice și sfaturi pentru a vă simplifica viața de zi cu zi. Indiferent dacă doriți să învățați cum să gătiți cele mai bune mâncăruri sau să aveți un grădina frumoasă și roditoare, suntem aici pentru a vă ajuta. Vă promitem că veți găsi tot ce aveți nevoie pentru a vă transforma casa și grădina într-un loc minunat. Nu ratați șansa de a descoperi secretele unei vieți mai bune!