BSEB Bihar Board 12th Result 2022 date time : खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार

नई दिल्ली
Bihar Board 12th Result 2022 date time : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट इस सप्ताह के अंत में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड ने इंटर की सभी उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर ली हैं। टॉपरों की कॉपियां भी री-चेक कर ली गई हैं। अब टॉपरों के इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि टॉपरों का वेरिफिकेशन 15 या 16 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था।
बिहार बोर्ड टॉपरों के फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए उन्हें बोर्ड ऑफिस भी बुलाता है। वहां टॉपरों की हैंडराइटिंग का मिलान किया जाता है। उनसे कई सवाल भी पूछे जाते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।