जॉब्स

SSC MTS 2021 Notification : एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 नई दिल्ली

SSC MTS 2021 Notification: कक्षा 10वीं पास युवाओं के लिए एसएससी एमटीएस भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अभ्यर्थी ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन देख सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2021 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त एमटीएस के पदों को भरेगा। इस भर्ती से नॉन टेक्निकल  पद जैसे चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार आदि पर नियुक्तियां होंगी। एसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है। परीक्षा जून 2022 में होगी।

शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास।

आयु सीमा
18 से 25 वर्ष । एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन
पेपर-1 और पेपर-2। पेपर-1 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों को पेपर-2 में बैठने का मौका मिलेगा। पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट पेपर-1 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर बनेगी। अगर इस मेरिट में दो उम्मीदवार को बीच टाई हो जाता है तो पेपर-2 के मार्क्स देखे जाएंगे।

पेपर – 2 क्वालिफाइंग होगा। पेपर में अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 40 फीसदी और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 35 फीसदी क्वालिफाइंग मार्क्स रखे गए हैं।

एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी।

– एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। जुलाई 2022 में परीक्षा होगी।

5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर 2022 में परीक्षा होगी।

– दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

7- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

– दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा जिसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

– जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। दिसंबर 2022 में एग्जाम होगा।

– साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।

– दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

– जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

– स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

– दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।

– कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια απλή προσθήκη μετατρέπει την ομελ" - Ενας οδηγός για Πώς να λευκαίνετε το τούλι από Ο πόλεμος επηρεάζει τη Πώς να μη φυτέψετε χειμωνιάτικο Πώς να καταλάβετε Πότε να ξινολάχανο το Σεπτέμβριο 2025 Πώς να διατηρήσετε τα αγγούρια φρέσκα το