जॉब्स

यूक्रेन की मदद को आगे आया ब्रिटेन, देगा 6 हजार मिसाइल और बड़ा पैकेज

नई दिल्ली
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच पश्चिमी देश रूस के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाते रहे लेकिन अभी सीधे तौर पर किसी ने युद्ध में भाग नहीं लिया है। रूस यह भी धमकी देता रहा कि अगर किसी ने रक्षा उपकरण देकर भी यूक्रेन की मदद की तो उसे युद्ध में शामिल माना जाएगा। हालांकि अब ब्रिटेन ने यूक्रेन को 6 हजार मिसाइल देने का फैसला किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के सैनिकों और पायलट को ब्रिटेन 4 करोड़ डॉलर की मदद देगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन गुरुवार को इस बात का ऐलान कर सकते हैं। NATO और जी 7 नेताओं के साथ बैठक में इस बात पर भी सहमति बन सकती है कि यूक्रेन की शक्ति को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए। जॉन्सन ने कहा, 'यूनाइटेड किंगडम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन की मदद करेगा। इस युद्ध में यूक्रेन को मदद करने के लिए उसे मजबूत करने की जरूरत है। इ संकट को एक महीने हो चुके हैं। हम यूक्रेन में आजादी की अलख जगाए रख सकते हैं।'

जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन यूक्रेन को 6 हजार मिसाइल देगा। इसके अलावा यूक्रेनी सेना को 25 करोड़ पाउंड की मदद करेगा। साथ ही यूक्रेन और रूस की भाषा में अपनी सर्विस मजबूत करने के लिए बीबीसी वर्ल्ड सर्विस को 4.1 मिलियन पाउंड की मदद करेंगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Presenetljivo je, da lahko način priprave bolj vpliva na okus kot drage sestavine. To spoznanje je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo kruh, a pomaga nekaj drugega Spregledana vlaga za stabilno peno Na prvi pogled se zdi, da je za uravnotežen obrok potrebnega veliko časa. V resnici zadostuje nekaj svežih sestavin, malo domišljije in preprost postopek, ki ohrani okus ter hranilno vrednost.