सीहोर

गणगौर पर्व मनाया-माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में निकाली गई भव्य गणगौर की शोभायात्रा

गणगौर पर्व मनाया-माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में निकाली गई भव्य गणगौर की शोभायात्रा

सीहोर। शहर में माहेश्वरी महिला मंडल सहित अन्य समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए गणगौर की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पहले गणगौर की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यह शोभायात्रा शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शहर के सीवन नदी के तट पर पहुंची, जहां पर गणगौर का पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना की और वहीं शाम को शहर के माहेश्वरी धर्मशाला में सामूहिक रूप से महिलाओं ने झाले दिए।
मंगलवार को शोभायात्रा में माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और सेल्फी भी ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती गीता सोडानी और सचिव आभा कासट ने बताया कि गणगौर पर्व के अंतिम दिन परम्परानुसार समाज के तत्वाधान में सभी समाज की महिलाओं ने भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली थी। इस मौके पर शाम को शहर  के छावनी स्थित माहेश्वरी समाज की धर्मशाला से चल समारोह निकाला गण था जो छावनी स्थित सीवन नदी के तट पर पहुंचा और जहां पर पूजा अर्चना की। वहीं देर रात्रि को माहेश्वरी धर्मशाला में भी सामूहिक रूप से आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार होली के बाद से ही शहर में गणगौर पर्व का उत्साह रहता है। यह त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, जो पूजा व उपवास करती हैं और प्रार्थना करती हैं, जो विवाहिता हैं, उनके पतियों के कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं और अविवाहित लड़कियां अपनी पसंद के एक अच्छे वर के लिए प्रार्थना करती है कि उन्हें मनोवांछित फल मिले। इस अवसर के लिए पार्वती की छवियां विशेष रूप से तैयार की जाती है उन्हें गहने और बेहतरीन पोशाक से तथा शिव को तलवार और ढाल से सजाया जाता है। शिव व पार्वती को ईसर व गणगौर के रूप में शहर में बैंड बाजे व घोडे की पालकी में बैठाकर घुमाया जाता है और नदी के तट आदि पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button