जॉब्स

BPSC : 50 हजार प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों की भर्ती, जानें अब तक कितने आए आवेदन

 नई दिल्ली
 बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति होगी। दोनों मिलाकर लगभग 50 हजार नियुक्ति होनी है। इनमें उच्च माध्यमिक के लिए 6421 व प्राथमिक के लिए 42 हजार पदों के लिए बीपीएससी परीक्षा लेगा। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन में 30 अप्रैल तक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अब तक साढ़े 12 हजार शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित होंगे। इसके पहले साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है। इसमें वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति होती रही है। आयोग की ओर से परीक्षा में हुए बदलाव की सूचना को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम से कम आठ वर्ष का अनुभव होना चाहिए। माध्यमिक विद्यालयों में दस वर्षों का अनुभव चाहिए। साथ ही सीबीएसई, बीएसईबी और आईसीएसई से स्थायी संबद्धता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में 12 वर्ष रेगुलर सेवा जरूरी होगा।

परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसमें सामान्य अध्ययन से 100 अंक एवं बीएड कोर्स से संबंधित 50 अंकों की परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.