मनोरंजन

बॉलिवुड की सबसे बड़ी फैमिली, पृथ्वीराज कपूर से रणबीर कपूर तक

पृथ्वीराज कपूर, जिनके पिता पुलिस ऑफिसर थे और दादा तहसीलदार थे, लेकिन उन्होंने उस जमाने में ऐसा करियर चुना, जिसे आज तक 'कपूर' खानदान के लोग जी रहे हैं। पृथ्वीराज को हिंदी सिनेमा के प्रमुख स्तंभों में गिना जाता है। उन्होंने मूक फिल्मों से इसकी शुरुआत की थी। फिर बोलने वाली फिल्म भी बनाई। पृथ्वी थियेटर की स्थापना की। तब देश में घूम-घूम कर नाटक किए जाते थे। बस यहीं से कपूर खानदान (Kapoor Family) की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत हुई। इस खानदान ने 'बॉलिवुड का शोमैन' भी दिया तो 'साइज जीरो' ऐक्ट्रेस भी दी। ये सिर्फ मुंह जबानी बात नहीं है, बल्कि 'कपूर फैमिली' का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आइये जानते हैं कैसे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1999 तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कपूर फैमिली ने 24 ऐक्टर्स दिए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और ये गिनीज बुक में दर्ज है। कपूर फैमिली साल 1929 से बॉलिवुड में ऐक्टिव है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर करीना-करिश्मा और रणबीर कपूर तक, आज तक इस फैमिली के मेंबर्स ऐक्टिंग की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। आइये इस कपूर फैमिली पर एक नजर डालते हैं।

कपूर फैमिली ट्री
कपूर फैमिली को ऐक्टिंग की दुनिया में लाने वाले शख्स थे पृथ्वीराज कपूर, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नए आयाम दिए। उनके भाई त्रिलोक कपूर भी बॉलिवुड में आ गए और इस एरा के सक्सेसफुल ऐक्टर थे।

इसके बाद दूसरी पीढ़ी में पृथ्वीराज कपूर के बेटों
राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने जगह ली। राज कपूर 'बॉलिवुड के शोमैन' कहे गए। उनकी अदाकारी ने जैसे दर्शकों के दिल को छू लिया था। शम्मी कपूर ने भी अपनी अदाओं से लोगों को खूब लुभाया। शशि कपूर भी ऐक्टिंग में माहिर निकले। तीनों ही भाइयों ने बॉलिवुड में सफलता के शिखर को छुआ।

फिर कपूर खानदान आगे बढ़ा। राज कपूर की शादी कृष्णा राज से हुई। इनके पांच बच्चे हुए- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन। वहीं, शम्मी कपूर ने दो शादियां कीं। पहली शादी गीता बाली से, जिनसे दो बच्चे हुए आदित्य राज कपूर और कंचन कपूर। गीता की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी नीला देवी से की, जिनसे कोई बच्चे नहीं हुए। वहीं, शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की, जिनके तीन बच्चे हुए- कुणाल कपूर, करण कपूर और बेटी संजना।

रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर
इसके बाद तीसरी पीढ़ी में रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने बॉलिवुड पर राज किया। ऋषि कपूर की लड़कियां दीवानी थीं। हालांकि, रणधीर कपूर और राजीव कपूर को उतनी सफलता नहीं मिल पाई, जितना ऋषि कपूर को मिली।

फिर रणधीर कपूर ने
बबीता कपूर से शादी की, जिनसे दो बेटियां हैं- करीना कपूर और करिश्मा कपूर। दोनों ही बॉलिवुड की सक्सेसफुल ऐक्ट्रेस रही हैं। ऋषि कपूर ने ऐक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की, जिनसे दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रणबीर कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार ऐक्टर हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की।

और बढ़ा परिवार
ये परिवार तब और आगे बढ़ा, जब राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई।

वहीं, पृथ्वीराज कपूर के दूर के रिश्तेदार
सुरिंदर कपूर थे। वो भी पृथ्वीराज की मदद के लिए मुंबई आ गए थे। उनकी शादी निर्मल कपूर से हुई थी। उनके सबसे बड़े बेटे बोनी कपूर हैं, जिनकी शादी मोना शौरी और श्रीदेवी से हुई थी। उनके दूसरे बेटे अनिल कपूर, जिनकी शादी सुनीता कपूर से हुई। उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। सबसे छोटे बेटे संजय कपूर, जिनकी शादी महीप कपूर से हुई। दो बच्चे शनाया और जहान।

जहां बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे
अर्जुन कपूर इंडस्ट्री में बतौर ऐक्टर काम कर रहे हैं। वहीं, बोनी और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ऐक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रख चुकी हैं और खुशी कपूर जल्द डेब्यू करने वाली हैं। खुद सक्सेसफुल ऐक्टर रहे अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। संजय कपूर ने भी काफी काम किया और अब उनकी बेटी शनाया भी डेब्यू के लिए तैयार हैं।

कौन-कौन नहीं हुआ ऐक्टिंग में सक्सेसफुल?
रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की तरफ राजीव कपूर को वो सफलता नहीं मिली। शशि कपूर के बच्चों को उनके लुक की वजह से काम नहीं मिला। वहीं, शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। दूसरी तरफ अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन भी कुछ खास नहीं कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Iluzia optică care a Rebus pentru cei cu vedere uimitoare: găsiți Care este Provocare pentru minte: găsește Узор N: вызов только для "головоломных Un puzzle inteligent de Crăciun: găsește renii Care sunt problemele cu grădina de legume: un test Rezolvă puzzle-ul Toate triunghiurile pot fi găsite Doar un geniu ar putea vedea