रेहटीसीहोर

रेहटी में भाजयुमो ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

रेहटी में भाजयुमो ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

रेहटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा सलकनपुर मंडल द्वारा रेहटी नगर में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। रेहटी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुए सम्मान समारोह में सर्वप्रथम भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद कार्यक्रम की रूपरेखा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष कृतिन जिराती ने रखी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने उपस्थित मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खूब मन लगातार आगे की पढ़ाई भी जारी रखें। सभी उच्च शिक्षा ग्रहण करें और क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का नाम दुनिया में रोशन करे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए भाजपा सरकार भी कटिबद्ध है और मेधावी छात्र-छात्राओं को कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। सभी बच्चे मन लगातार पढ़ाई करें और इसी तरह अपने नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान भाजयुमो के नगर अध्यक्ष कृतिन जिराती ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई भी खिलाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako nájsť piatu osobu za 15 Vyhľadajte extra číslicu medzi stovkami 1217 za Hádanka pre pozorných divákov: Na obrazku Nájdite veľkú chybu v kuchyni za 5 sekúnd: IQ Hádanka pre tých, ktorí majú výborný