Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : बग्गी, घोड़े, ढोल-ढमाकों के साथ निकली भगवान श्रीपरशुराम की भव्य शोभायात्रा

जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा, हिन्दू उत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने किया शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार

सीहोर। भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सीहोर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बग्गी, घोड़े, ढोल-ढमाके और डीजे के साथ भगवान परशुराम की झांकी भी निकली। शहर के खजांची लाईन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लिसा टॉकीज चौराहे के पास समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के महिला, पुरूष एवं युवाओं का हिन्दू उत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं एवं व्यापारियों ने भव्य स्वागत-सत्कार भी किया। इसके लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। शोभायात्रा में चल रहे विप्र समाज के महिला-पुरूषों के लिए जगह-जगह आईस्क्रीम, जूस सहित पानी की व्यवस्थाएं भी की गर्इं थीं।
3 मई भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर से शुरू हुआ परशुराम जन्मोत्सव 8 मई को भव्य शोभायात्रा एवं भोज के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान जहां 3 मई भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला खजांची लाईन में भगवान श्री परशुराम का पूजा-पाठ किया गया तो वहीं महिला मंडल द्वारा कलश एवं पूजन थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। 8 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं भोजन का आयोजन भी किया गया।
भगवान परशुराम के साथ सजाई गई अन्य झांकियां-
शोभायात्रा के लिए भगवान श्री परशुराम की झांकी के साथ राधा-कृष्ण, भगवान शिव, राम-सीता एवं बजरंगबली की झांकियां भी सजाई गई थी। शोभायात्रा में आगे-आगे घोड़े चल रहे थे तो वहीं पीछे-पीछे डीजे एवं ढोल-ढमाकों के साथ महिलाएं एवं पुरूष नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाओं ने विभिन्न भजनों की धुनों पर जमकर डांस किया।
एक रंग में नजर आए महिला-पुरूष-
भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा के दौरान महिलाएं एवं पुरूष एक ही रंग में नजर आए। सभी को एक जैसे पिंक कलर के साफे बांधे गए थे। हालांकि ड्रेस कोड में पुरूषों के लिए कुर्ता-पायजामा रखा गया था तो वहीं महिलाओं के लिए पिंक साड़ी रखी गई थी। इस दौरान युवाओं का उत्साह भी चरम पर नजर आया और बड़ी संख्या में युवाओं ने आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। कई बच्चे भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते हुए नजर आए। यहां बता दें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से किसी भी प्रकार के चल समारोह सहित धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हुए। इसी तरह परशुराम जयंती पर प्रतिवर्ष निकलने वाला चल समारोह भी नहीं निकल पाया था। इस बार धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई।
भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने किया चल समारोह का स्वागत-
शोभायात्रा के दौरान भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ब्राह्मण समाज के महिला-पुरूषों पर फूलों की वर्षा की एवं उनका स्वागत-सत्कार किया। शोभायात्रा के दौरान जहां पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना पूरे समय साथ में रहे तो वहीं विधायक सुदेश राय एवं वरिष्ठ समाज सेवक अखिलेश राय से लिसा टॉकीज चौराहे पर शोभायात्रा की भव्य अगवानी की। इस दौरान उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं शोभायात्रा में साथ चले। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन ने भी शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के नेतृत्व मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव, नईम नवाब, ओम दीप, राजीव गुजराती, राजेन्द्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण, विजय उपाध्याय, राजाराम बड़े भाई, संतोष बैस, प्रीतम दयाल चौरसिया, ताराचंद्र यादव, इशांत वर्मा, गणेश तिवारी, कपिल ने भी शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया।
इन कथावाचकों का हुआ सम्मान-
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पंडित पृथ्वीवल्लभ दुबे, पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित शैलेंद तिवारी, पंडित अजय पुरोहित, पंडित कमला प्रसाद शर्मा, पंडित चेतन उपाध्याय, पंडित रविशंकर तिवारी, पंडित रमेश मुद्गल, पंडित मोहितराम पाठक, पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित अभिषेक भारद्वाज, पंडित वृजेंद्र व्यास, पंडित अरविंद व्यास, पंडित देवेंद्र व्यास, पंडित राजेश शर्मा, पंडित हर्षित शास्त्री, पंडित पंकज शर्मा, पंडित अभिषेक उपाध्याय, पंडित सुरेंद्र शास्त्री एवं पंडित जयंत व्यास का सम्मान भी किया गया।
आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका-
भव्य शोभायात्रा सहित पूरे आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की बेहद अहम भूमिका रही। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश और सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल, महिला संठगन की अध्यक्ष नीलम शर्मा, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की महिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा अध्यक्ष चल समारोह नितिन उपाध्याय और चल समारोह प्रभारी रमाकांत समाधिया, संस्था के अध्यक्ष मनोहर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने जमकर मेहनत की थी। यही कारण रहा कि शहर में पहली बार ब्राह्मण समाज ने एकजुटता दिखाई और बड़ी संख्या में शोभायात्रा में उपस्थिति दर्ज कराई।
भगवान श्री परशुराम हमारे आराध्य देव-
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की महिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान श्रीविष्णु के छठे अवतार हैं और हमारे आराध्य देव हैं। सभी ब्राह्मणों को घरों में उनकी पूजा करनी चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि अब हर वर्ष इसी तरह एवं इससे बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा, ताकि हमारे समाज के युवा इस परंपरा को देखें एवं समझे। हमारे समाज के युवा ही समाज का भविष्य भी हैं, इसके लिए जरूरी है कि वे सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष भव्य चल समारोह में शहर के सभी कथा वाचक, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। एक ओर जहां जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। उन्होंने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है एवं अगले वर्षों में इसे भव्य रूप से किया जाएगा। अंत में चल समारोह के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास ने सभी समाजजनों का आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per ogni progetto personale. Per scegliere tono, piattaforma e contenuti con più consapevolezza, vale la pena approfondire l'argomento. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali Con l'arrivo dell'autunno, vale la pena dare al proprio spazio online una voce più personale: brevi note, immagini scelte e riflessioni sincere aiutano a costruire un dialogo costante con i lettori.