जॉब्स

उत्तर प्रदेश में 10वीं पास के लिए मैत्री टेक्निशियन की 2000 भर्ती

नई दिल्ली
 उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद् ने मैत्री (मल्टीपरपज एआई टेक्निशियन इन रूरल इण्डिया) के पदों पर 2000 भर्ती निकाली है। राज्य के 75 जिलों के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2022 तक आवेदन कर सकता है। रिक्त पदों में ओबीसी के 1400 पद, एससी के 500 और एसटी के 100 पद आरक्षित हैं। आवेदन व और अधिक जानकारी के लिए https://maitriupldb.in व upldb.up.gov.in प जा सकते हैं।

कौन हैं मैत्री
पशुपालकों के द्वार पर गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में मैत्री की अहम भूमिका है। भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर से मैत्री का चयन कर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान आच्छादन को बढाया जाना है।

योग्यता :
– शैक्षिक योग्यता : अनिवार्य न्यूनतम अर्हता हाईस्कूल (विज्ञान वर्ग) उत्तीर्ण हो, इण्टर (जीव विज्ञान) वरीयता दी जायेगी।
– आवेदक चयनित क्षेत्र की ग्राम पंचायत का निवासी हो।
– पूर्णतः स्वस्थ एवं कार्य करने के योग्य हो। पशुपालक के द्वार पर पहुँच कर सेवा कर सके।

राजकीय चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण -पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
– वोटर आईडी कार्ड/आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अन्य फोटो युक्त आईडी जो निर्वाचन आयोग से अनुमन्य है अपलोड करना अनिवार्य है।
– प्रवासी श्रमिकों/पशु सखी/प्रशिक्षित पैरावेट को वरीयता दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med pečenjem in kuhanjem na pari je razlika očitna: prvo poudari okus, drugo ohrani več hranil. Kako izbrati najboljše za vsak obrok, je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Presenetljivo je, da lahko tudi ostanki zelenjave postanejo osnova za odlično jed. Z nekaj začimbami in preprostim postopkom nastane hranljiv obrok brez nepotrebnega zavržka.