राज्य

25 परिवारों को राशन के लिए अब 16 किमी पहाड़ नहीं चढना होगा न ही नदी-नाला पार करना होगा

रायपुर
हम गांव के 25 परिवार हैं। पहाड़ की 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई के बाद, ढाई घंटे लगातार चलकर राशन दुकान तक पहुंचते हैं, कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है तो 35 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, जहां नदी, नाला, खराब रास्तों से संघर्ष करना पड़ता है, मुख्यमंत्री जी हमारी मांग है कि हमारे गांव को नजदीकी पंचायत घुईडीह के राशन दुकान से जोड़ा जाए, जहां से राशन लेना आसान हो, गड़ईपारा निवासी हरीलाल की इतनी बात सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया, अब ग्रामीणों को 25 कि.मी. पहाड़ चढ़कर या 35 कि.मी. के रास्तों से संघर्ष करके राशन नहीं लेना पड़ेगा, उन्हें अब राशन अपने नजदीकी ग्राम पंचायत घुईडीह में ही मिलेगा।

जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रभाव देखने और जनता से सीधे संवाद करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात अभियान का आह्वान किया है। इसी क्रम में जब 7 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे और यहां के चौपाल में ये समस्या उभरी तो 6 दिन के भीतर ही ग्रामीणों को ग्राम घुईडीह से राशन मिलना सुनिश्चित हो गया। ग्राम कुदरगढ़ से 25 हितग्राहियों के नाम ग्राम घुईडीह के राशन दुकान में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अब ग्रामीणों को पहाड़ चढ?े और नदी नाले और पथरीले रास्तों से जूझने का संघर्ष नहीं करना होगा। ग्रामीणों के आग्रह पर उनके गांव को नजदीक की ग्राम पंचायत घुईडीह से जोड़ दिया गया है, ताकि उन्हें आसानी से राशन मिल सके और दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ग्रामीणों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल गांव के नजदीक की राशन दुकान में उन सभी हितग्राहियों के नाम जोड?े के निर्देश दे दिए थे। मुख्यमंत्री के 7 मई को दिए गए निर्देश का तत्काल पालन करते हुए 13 मई को हितग्राहियों के नाम ग्राम घुईडीह में जोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prozkoumejte naše nejlepší tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Učte se nové recepty, objevujte užitečné rady a články o pěstování zeleniny. Buďte inspirací pro svůj domov a žijte plnohodnotný život s našimi užitečnými články. Jak se zbavit kouřové špíny z hrnce: 3 nejlepší tipy Proč byste neměli vyhazovat slupky Náhrada másla a mléka v Jak často byste měli koupat svoji LSD jako možná léčba schizofrenie a stimulace mozku - Zlepšte chuť rajčat a jahod pomocí přírodních hnojiv Proč je nesprávné říkat „vibachte mene“: vysvětlení Jak rychle Test pozornosti: najděte medúzu mezi plastovými sáčky za 9 Naučte se, jak udělat domácí domácí Pokusy s našimi jedinečnými tipy a triky. Najdete u nás také vynikající recepty na české speciality a užitečné články o zahradničení. Sledujte nás pro více inspirace a užitečných nápadů každý týden!