राज्य

मैनपुरी दीवानी कोर्ट परिसर में चलीं गोलियां, मची भगदड़

मैनपुरी
मैनपुरी में दीवानी स्थित कोर्ट में तारीख पर आई विवाहिता को दो गोलियां मारकर घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दीवानी के गेट पर हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तखरऊ निवासी 29 साल की रूबी का अपने पति रत्नेश के साथ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में चल रहा है। डेढ़ साल पहले रूबी को उसके पति ने ससुरालीजनों की मदद से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से रूबी अपनी बहन के घर दिल्ली रह रही है। शनिवार को मैनपुरी दीवानी कोर्ट में दायर मुकदमे की रूबी दिल्ली से तारीख करने आई थी। जब वह दीवानी के गेट पर पहुंची। तभी एक बाइक पर आए पति रत्नेश पुत्र रामदास ने रूबी को दो गोलियां मारी। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी।

गोलियां चलीं तो दीवानी में मची भगदड़
घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। गोली चलते ही दीवानी परिसर में भगदड़ मच गई। जिला अस्पताल में रूबी ने उपचार के दौरान जानकारी दी कि उसके पति से उसका भरण पोषण और दहेज उत्पीड़न का विवाद चल रहा है। वह दिल्ली से तारीख पर आई थी। दीवानी के गेट पर उसके पति रत्नेश ने उसे गोली मारी। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं आई है। महिला को गंभीर होने पर सैफई रेफर कराया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak správně vyprat kuchyňské utěrky a Proč nelze skladovat Jaký je ideální poměr chleba a vajec do mletého masa