मध्य प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो मंत्रियो का जिला पंचायत क्षेत्रों में तूफानी दौरा व कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

धार
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 27 और 28  जून को धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल,पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,सांसद छतर सिंह दरबार सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी वार्ड क्रमांक  21,23 ,24, 25, 27,28, छः वार्डों में तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई हैं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को हर योजना का लाभ हो। कांग्रेस कमलनाथ सरकार में कई जनहित योजनाओं को बंद कर दिया गया था आज शिवराज सिंह चौहान सरकार में वह योजना पुनः प्रारंभ हुई है इन सभी जन कल्याणकारी  योजनाओं का हर व्यक्ति लाभ लें।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि यह ग्राम सरकार के चुनाव हैं केंद्र और राज्य में भाजपा मोदी जी – शिवराज जी  की सरकार हैं अब आपकी बारी है कि ग्राम सरकार भी भाजपा की हो मोदी और शिवराज सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं यह शायद ही कोई अन्य सरकार नहीं कर पाई। जिला पंचायत सदस्य एक छोटा विधायक के रूप में कार्य करता है। भाजपा अधिकृत उम्मीदवार को चुनोगें तो ग्राम विकास कार्यो में गति मिलेंगी।

  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क्षेत्रों के 1 जुलाई दूसरे चरण मतदान जिला पंचायत वार्डो में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी छः वार्डों में  कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, पूर्व विधायक कालु सिंह ठाकुर, चंचल पाटीदार ( कुक्षी ) मंडल अध्यक्ष क्रमश करण काहिर, सतीश चौधरी,कमलेश मानवे,सचिन जायसवाल,मनोज पटेल,सचिन पांडे,अजय राठौड़, विक्रम निगवाल,मोहन आर्य,देवेंद्र पाटीदार, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार क्रमश अक्षय (सोहन) ओसारी, गजेन्द्र भवेल, श्रीमती शशि शैलेंद्र जायसवाल, श्रीमती गौरा लाल सिंह बघेल,गणेश जर्मन, शक्ति चौहान , जिला उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी, रामेश्वर पाटीदार,बलवंत सिंह मंडलोई,विश्वास पांडे,सौरभ शर्मा, विकास मेहरवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेरती,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश राठौड़, श्रीमती सुनीता दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू श्रीमाली,गोपाल पाटीदार, अशोक राठौड़,चंचल पाटीदार,नारायण सोनी सहित अनेक भाजपा वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.