Newsरेहटीसीहोर

नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण : रेहटी में थमा प्रचार, उससे पहले निकली कार्तिकेेय चौहान की बाईक रैली

रेहटी नगर की गलियों में बाईक से घूमे भाजपा नेता

रेहटी। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। 48 घंटे पहलेे यानी आज शाम कोे 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल बंद हो जाएगा। इससे पहले रेहटी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री के सुपुुत्र कार्तिकेय चौहान की बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली रेहटी थाने से शुरू होकर नगर की विभिन्न गलियों में घूमी।
बाईक रैली को लेकर एक दिन पहले भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके तैयारियां की। मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि 11 जुलाई कोे रेहटी में कार्तिकेय चौहान की बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली में भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चोें के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाड़ियोें के साथ शामिल हुए और नगर के विभिन्न वार्डोें में पहुंचे। मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि बाईक रैली का शुभारंभ रेहटी थानेे से हुआ। इससे पहले रेहटी पहुंचे कार्तिकेय चौहान का फूल-माला, ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत-सत्कार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सबसे पहले रैली कोलार कॉलोनी में घूमी। यहां से वार्ड नंबर 3 में होते हुए जीरो पॉइंट, बगई माता मंदिर होते हुए हनुमान चौक, जैन मंदिर रोड से गांधी चौक में प्रवेश किया। गांधी चौक से होते हुए छोटी मस्जिद, क्षत्रिय मोहल्ला मंदिर होते हुए मालवा कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी से होते हुए मुख्य मार्ग पर वापस आकर रैली का समापन नए बस स्टैंड पर किया गया। बारिश के बीच में कार्तिकेय चौहान के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित रेहटी नगर के सभी 15 वार्डों के प्रत्याशी, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नगर की गलियों में बाईक से घूमे और भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.