विदेश

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे Saudia विमान में सवार होते हुए डरे हुए थे

नई दिल्‍ली
श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे साऊदी अरब की एयरलाइंस Saudia से सिंगापुर के लिए निकल चुके हैं। मालदीव की स्‍थानीय मीडिया की मानें तो इस विमान में सवार होते हुए उनके चेहरे पर डर का भाव था। वो अपने दो अंगरक्षकों और अपनी पत्‍नी के साथ इस सफर पर निकले हैं। उनके विमान को 11:30 बजे मालदीव के माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी, लेकिन कुछ वजहों के चलते ये विमान 8 मिनट की देरी से उड़ान भर सका। माना जा रहा है कि इसकी वजह गोटाबाया ही थे।

गोटाबाया के चेहरे पर डर
मालदीव की मीडिया के मुताबिक वो आम आदमियों के बीच एक पैसेंजर विमान में सफर करने से डर रहे थे। इससे पहले खबर आई थी कि उन्‍हें सिंगापुर ले जाने के लिए एक प्राइवेट जेट का इंतजाम किया गया था। गोटाबाया जिस विमान में सवार हैं वो Boeing का B787-900 विमान है। इसमें कुल 298 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। इस विमान ने पहली बार अगस्‍त 2017 ने उड़ान भरी थी। बता दें कि माले से सिंगापुर का सफर करीब 2 घंटे 29 मिनट का है। भारत और सिंगापुर के समय में करीब ढाई घंटे का अंतर है।

सिंगापुर में कुछ दिन रुकेंगे गोटाबाया
सिंगापुर के स्‍ट्रेट टाइम्‍स के मुताबिक गोटाबाया वहां पर कुछ दिन रुकेंगे। हालांकि कुछ अपुष्‍ट खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि वो सिंगापुर से कहीं दूसरी जगह भी जा सकते हैं। बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्‍यों को लेकर बनाई गई सरकार की गलत नीतियों की बदौलत श्रीलंका आज बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है।

श्रीलंका पर 51 अरब डालर का कर्ज
श्रीलंका पर 51 अरब डालर का कर्ज है, जिसको उतारने में श्रीलंका ने हाथ खड़े कर दिए हैं। श्रीलंका की कोशिश है कि वो अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण लेने में सफल हो जाए। हालांकि इसमें उसको अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। फिलहाल श्रीलंका में जबरदस्‍त संकट देखने को मिल रहा है।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o