Newsलाइफस्टाइलविदेश

कहीं देखी है ऐसी शादी, एक दूल्हा और सात दुल्हनें, बनना चाहता है 100 बच्चों का पिता

युगांडा के बिजनेसमैन की अनोखी शादी दुनियाभर के सोशल मीडिया पर छाई

कंपाला। ये दुनिया आपकी सोच से भी ज्यादा अजीब है। अब इस ताजा उदाहरण को ही देख लीजिए। यूगांडा में एक अनोखी शादी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यहां के बिजनेसमैन ने एक ही मंडप में सात लडकियों से शादी कर उन्हें अपनी पत्नी बनाया। इन सात दुल्हनों में दो जुडवा बहनें भी शामिल हैं। सिपर्फ इतना ही नहीं इस शख्स की मानें तो ये तो बस शुरुआत है। उसे और भी शादियां करनी है। उसका सपना है कि उसके 100 बच्चे हों।

क्या है मामला
युगांडा के इस बिजनेसमैन का नाम हबीब एनसिकोनने है। 43 साल के हबीब ने एक या दो नहीं बल्कि सात लडकियों से एक ही दिन में शादी रचाई है। आपको हैरानी होगी कि इस शख्स की सात पत्नियों में से दो का जन्म एक साथ ही हुआ है।

सभी को एकएक कार गिफ्ट की
सोशल मीडिया पर हबीब की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उसे उनकी सात पत्नियों के साथ देखा जा रहा है। युगांडा के मुकोनो जिले के बुगेरेका गांव में अजीबोगरीब शादी 10 सितंबर को हुई थी। हबीब ने अपनी हर पत्नी को एक-एक कार भी गिफ्ट की है। लड़कियों के माता-पिता को भी उपहार दिए।

शादी के लिए दिए ये अजीब तर्क
हज हबीब की मानें तो उसने सातों लडकियों के साथ इसलिए एक ही दिन शादी रचाई, जिससे उसकी पत्नियों में ईर्ष्या की भावना न पनपे। हबीब अभी यही नहीं रुकने वाले। एक साथ शादियां कर उसका मन अभी भरा नहीं है। वह और भी शादियां करने का प्लान बना रहा है। हबीब 100 बच्चे पैदा करना चाहता है। उसका कहना है कि ‘मैं एक बड़ा और खुशहाल परिवार चाहता हूं’।

परिवार में बहुविवाह का चलन
हबीब के परिवार में बहुविवाह कोई नई बात नहीं है। कई शादियां करने का चलन उनकी फैमिली में चला आ रहा है। उसके परदाता की छह पत्नियां थीं, जो एक ही घर में अलग-अलग रहती थीं। उनके दिवंगत दादा की भी पांच पत्नियां थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उसके पिता हाज अब्दुल समेमाकुला की चार पत्नियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button