राज्य

बोल बम के जयकारों से राजधानी हुई गुंजायमान

रायपुर
सावन का तीसरा सावन सोमवार कल है लेकिन कांवरियों का जत्था एक दिन पहले यानी रविवार को ही हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़ा और बोल बम और नम: शिवाय का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। सोमवार को हटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक शिवलिंग पर जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है और शाम को महाआरती के बाद ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

हैहयवंशी क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में रविवार को सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, लोहार चौक, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुंदर नगर होते हुए कांवर यात्रा महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। अश्विनी नगर में कांवरियों का स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। महादेव घाट में जल अर्पित करके श्रद्धालुओं ने खारुन नदी से जल लेकर वापस अपने मोहल्ले पहुंचे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। इसी तरह टिकरापारा, लालपुर इलाके से कांवरियों का दल शिवजी की झांकी के साथ महादेव घाट पहुंचा। यात्रा में श्रद्घालु शिव की भक्ति में डूबे रहे।

 राजधानी रायपुर अग्रवाल समाज की मुख्य शाखा अग्रवाल सभा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ श्रावण मास में कावड़ यात्रा का आयोजन विगत 17-18 वर्षों से करता आ रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया। कांवड़ यात्रा में लगभग 250 से भी अधिक संख्या में कांवडिय़े शामिल थे।कांवड़ यात्रा में युवा मंडल के साथ महिला व युवती मंडल के सदस्य भी शामिल थे। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद प्रसादी की व्यवस्था भी समिति की ओर से की गई थी। चिंताहरण हनुमान मंदिर चौबे कालोनी से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत महिला पुरूष व बच्चे  लगातार बोल बम का उद्घोष कर रहे थे। पूरी विधि विधान से मंदिर में शिवजी की पूजा अर्चना व दुग्ध जलाभिषेक कर मंदिर पुजारी द्वारा मंडल को संकल्प दिलवाया। तत्पश्चात कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ मैं समाज के वरिष्ठ जन, समाज के अध्यक्ष, महामंत्री विजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल मनीष अग्रवाल योगी अग्रवाल कैलाश मुरारका व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर समता कॉलोनी अग्रसेन चौक आमापारा लाखे नगर सुंदर नगर होते हुए  हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा प्रसादी पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई एवं  पूरे रास्ते क्रमबद्ध कांवड़िए ओम नम:शिवाय , बोल बम के जयकारे कर रहे थे।

शंकर नगर स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ में पूजा करके कलश में जल भरकर कांवरिये महादेव घाट के लिए रवाना हुए। यात्रा घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, तात्या पारा, आमापारा, लाखेनगर से महादेव घाट पहुंची। विविध इलाकों से निकले कांवरियों का अश्विनी नगर में स्वागत किया गया। कांवरियों के विश्राम करने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। पंडाल में कांवरियों का स्वागत करते हुए जलपान व फलाहार कराया गया। कांवरियों ने जल अर्पण करके परिवार, समाज व प्रदेश में खुशहाली की कामना करते हुए अच्छी बारिश की दुआ मांगी।

हटकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं.सुरेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि 1 अगस्त को तीसरे सावन सोमवार पर सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक शिवलिंग पर जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके पश्चात शाम को शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। महाआरती के पश्चात ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tajemství hloubky chuti: Přidávání kávy do čokoládového pečiva Odstranit pro všechny: Maximum, ale nikdo si Roční linaní koček na vině je jednoduchá chyba v Proc jsou jamky na Jak správně vybrat tvaroh pro večeři a vyhnout se nadměrnému Jak rozpoznat skryté obavy: Petiminutový test