Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर नगर पालिका का कौन होगा सरताज? फैसला आज

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सीताराम यादव एवं प्रिंस राठौर के नाम तो कांग्रेस भी उतारेगी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

सीहोर। सीहोर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष कौन होगा? इसका फैसला भी शुक्रवार को हो जाएगा। अध्यक्ष पद को लेकर इस समय जहां भाजपा से वरिष्ठ नेता सीताराम यादव एवं युवा नेता प्रिंस राठौर की प्रबल दावेदारी है तो वहीं अब कांग्रेस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे भी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए विवेक राठौर एवं राजीव गुजराती के नाम सामने आ रहे हैं तो वहीं उपाध्यक्ष पद को लेकर भी जोड़-तोड़ चल रही है। कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने की घोषणा से मुकाबला रौचक बना दिया है। हालांकि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ है, लेकिन कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की उम्मीदें हैं। फिलहाल सीहोर नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में भाजपा के पास 22 पार्षद हैं। कांग्रेस के पास 9 पार्षद हैं एवं चार पार्षद निर्दलीय हैं।
सीहोर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर इस समय घमासान मचा हुआ है। भाजपा खेमे से अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस राठौर एवं सीताराम यादव अपने-अपने स्तर से प्रयासरत हैं तो वहीं अब कांग्रेस ने भी मुकाबले में उतरने की तैयारी कर ली है। हालांकि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ में है, लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि क्रॉस वोटिंग होगी। चार निर्दलीय पार्षदों में से तीन पार्षदों के भी विधायक सुदेश राय के खेमे में चले जाने की चर्चाएं हैं। ऐसे में यह तो तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर भाजपा ही काबिज होगी, लेकिन भाजपा में भी मुकाबला है कि आखिरकार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठेगा कौन?
दिग्गज नेताओं ने भी संभाला मोर्चा-
सीहोर नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। कोशिशें हैं कि अध्यक्ष पद का निर्वाचन न हो और अध्यक्ष निर्विरोध बनाया जाए। हालांकि कांग्रेस घोषणा कर चुकी है कि वह अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में यह तो तय माना जा रहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया होगी। सांसद रमाकांत भार्गव सहित संगठन के पदाधिकारी सीहोर के लिए कमान संभाले हुए हैं तो वहीं कांग्रेस में भी दिग्विजय सिंह के पास सीहोर की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने गोविंद गोयल को सीहोर का पर्यवेक्षक बनाया है और उन्होंने सीहोर में आकर वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर के साथ में पार्षदों के साथ रायशुमारी की है।
ये है सीहोर नगर पालिका में वार्ड पार्षदों की स्थिति-
1. सुनीता राय, भाजपा
2. विपिन सास्ता नाना, भाजपा
3. अरुण मालवीय नाटी, भाजपा
4. राजेश मांझी, भाजपा
5. राजीव गुजराती, कांग्रेस
6. विद्या बिजौरिया, भाजपा
7. हेमलता गजेंद्र परमार, भाजपा
8. पूर्णिमा दिनेश कुशवाह, भाजपा
9. सीताराम यादव, भाजपा
10. विवेक राठौर, कांग्रेस
11. लोकेंद्र वर्मा, निर्दलीय
12. वर्षा घनश्याम यादव, कांग्रेस
13. सविता अर्जुन राठौर, भाजपा
14. संतोष शाक्य, भाजपा
15. प्रिंस राठौर, भाजपा निर्विरोध
16. कमलेश राठौर, भाजपा
17. मायादेवी राजेंद्र कसौटिया, भाजपा
18. प्रदीप गौतम, भाजपा
19. नरेंद्र राजपूत, भाजपा
20. सूपना सूरज मालवीय, निर्दलीय
21. प्रभा कमलेश कुशवाह, भाजपा
22. अनुषा विशाल राठौर, भाजपा
23. मीना दिलीप राठौर, भाजपा
24. अजयपाल सिंह राजपूत, भाजपा
25. मुकेश मेवाड़ा, भाजपा
26. खुशबू हसीन कुरैशी, कांग्रेस
27. मुस्तफा अंजुम, निर्दलीय
28. रामकली शम्मी उस्ताद, कांग्रेस
29. रजनी सत्यनारायण वारिया, भाजपा
30. इरफान बेल्डर, कांग्रेस
31. इरफान खान लाला, कांग्रेस
32. आजम नेता, निर्दलीय
33. तनवीर मजीद अंसारी, कांग्रेस
34. हेमा सुदीप व्यास, कांग्रेस
35. चांदनी मांगीलाल, भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tyto brambory a maso – budete chtít jíst každý den! 4 důvody, Zkušení řidiči dávají pod kola polyethylenový sáček: Klasický recept na hovězí kotlety z mletého masa