धर्म

22 अगस्त 2022 सोमवार राशिफल

मेष राशिफल

द्वादश गुरु,चन्द्रमा तृतीय व  दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

 

वृष राशिफल

शनि नवम भाव में हैं। आज का दिन  गुरु एकादश व  चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

 

मिथुन राशिफल

इस राशि से पंचम सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व मसूर का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व हरा रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

 

कन्या राशिफल

दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे। गृह कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रह्म शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य सिंह व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सात अन्न का  दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा खष्ठम व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। आज व्यवसाय में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मीन राशिफल

खष्ठम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चने की दाल का दान करें। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Dopo una giornata intensa, un piatto ben preparato cambia l'umore. Le ricette di MEAT TO trasformano ingredienti scelti in sapori decisi e armoniosi: vale la pena approfondire questi abbinamenti. D'autunno, polpette di grano saraceno Ammollo o cottura Molti non sanno che la carne riposa anche dopo la cottura: da MEAT TO questo dettaglio esalta ogni ricetta.