Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

जैविक खेती कारगर साबित होगी, इसे ही अपनाएं : कमल पटेल

सीहोर में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम में शिरकत करने आए कृषि मंत्री

सीहोर। कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के जीवन एवं फसल का कवच बताते हुए कहा कि संकट आने पर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा मिलेगा। पॉलिसी उनके पास होगी तो उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। वे सीहोर जिले में फसल बीमा के ‘मेरी पालिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के कल्याण और खेती के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की पॉलिसी वितरित की और किसानों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति किसानों से कहा कि जैविक खेती उनके लिए कारगर साबित होगी। वे इसे अपनाएं और जीवन में खुशहाली लाएं।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस तरह की योजना देश में पहली बार लागू की गई है। मध्यप्रदेश बगैर ब्याज के ऋण देने वाला देश का पहला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है। राज्य सरकार अन्नदाता किसानों के हर दुख-दर्द में साथ है। उनके दुख-दर्द को दूर करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को संकट के समय संबल दिया है। प्रदेश में वन ग्राम के किसानों को भी राजस्व ग्राम के किसानों की तरह ही लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चने की खरीदी पहले जून-जुलाई में होती थी, जिससे किसानों को फसल को व्यापारियों को बेचना पड़ता था। अब गेहूं से पहले मार्च में चने की खरीदी कर रहे हैं। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों खरीदी की सीमा को समाप्त किया गया है। मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक केके पांडेय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई, शंकर जायसवाल, सुशील राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मेरी पॉलिसी मेरे हाथ-
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आज का दिन सीहोर के किसानों के लिए खास दिन है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का जिले में शुभारंभ हुआ है। जिले के एक लाख 29 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया है। इन सभी किसानों को पॉलिसी अभियान चलाकर एवं गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों को उनके घर पर ही बीमा पॉलिसी उनके हाथ में पहुंचाई जाएगी। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। आरबीसी 6(4) के नियमों में किसानों के हित में जरूरी संशोधन कर नियमों को सरल बनाया गया है और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सीहोर में वर्ष 2020 में दो लाख 73 हजार किसानों को 763 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है।
किसान जैविक खेती अपनाएं –
जैविक खेती के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जैविक कृषि उत्पादन का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। जैविक उत्पादन के दाम भी किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में जैविक खेती का रकबा बढ़ रहा है। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपने कुल रकबे के कुछ हिस्से में जैविक खेती करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.