Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

चकल्दी मंडल ने बैठक कर जानी तैयारियां, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

चकल्दी मंडल ने बैठक कर जानी तैयारियां, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

रेहटी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इस दौरान विभिन्न सेवाकार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारियों के संबंध में चकल्दी मंडल की बैठक मंडल के ग्राम सतराना के हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के सीहोर जिला उपाध्यक्ष लखन यादव, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खंडेलवाल मौजूद थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने बैठक में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उक्त सेवा सप्ताह में रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, स्वच्छता अभियान, कोविड-19 टीका केंद्रों का निरीक्षण व 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान व युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेशचंद्र माहेश्वरी, अमर सिंह पंवार, मंडल महामंत्री श्रवण व्यास, महामंत्री राजेश सोलंकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश मीणा, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पुनीत यादव एडवोकेट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा अर्जुन सिंह मुकाती, उपाध्यक्ष शीतल सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बहादुर सिंह राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सोहेल खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामचंदर मेहरा, गंगा बिशन कीर भाजपा संयोजक सोशल मीडिया, शत्रुघन पंवार सह संयोजक मीडिया प्रभारी मंडल चकल्दी सहित बड़ी संख्या में चकल्दी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako prepoznati čustveno izgorelost v odnosih: simptomi Znanstveni pogled na zakaj hladno prhanje ni več mučenje - Zakaj aksolotl ne postane odrasel: skrivnost večne mladosti 2025/11/09 Zakaj vaše železo Razkritje skrivnosti: Zakaj prava juha Padla jabolka: kje je meja med dobrim za vrt