छत्तीसगढ़

आगामी त्यौहारों को लेकर नई गाइडलाइन जारी

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आने वाले त्योहारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। त्योहारों में शहर में सड़कों पर पंडाल और स्वागत द्वार नहीं लगाए जा सकेंगे। इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किया है। अब इसे छत्तीसगढ़ का प्रशासन लागू कराएगा। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय ने तमाम कलेक्टर और एसपी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भोपाल बेंच के आदेश की वजह से अब सड़कों पर पंडाल या स्वागत द्वार नहीं लगाए जा सकेंगे। प्रशासन की अनुमति के बिना यदि कोई पंडाल या स्वागत द्वार सड़क पर लगाया जाता है, तो इसे फौरन हटाया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि धार्मिक और सामाजिक स्तर पर निकाले जाने वाले जुलूस में ध्वनि और वायु प्रदूषण न हो इसका भी पूरी तरह से ध्यान रखना होगा। तेज आवाज में डीजे बजाकर निकलने वाले जुलूस पर कार्रवाई होगी। सड़कों पर पंडाल या स्वागत द्वार बनाए जाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

रायपुर समेत प्रदेश के कई बड़े शहरों में दुर्गा पूजा, दिवाली, दशहरा के मौके पर इस तरह के स्वागत द्वार और पंडाल लगाए जाते हैं। आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, ऐसे पंडालों की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या होती है। इस वजह से एनजीटी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Az IQ-szint meghatározására szolgáló lenyűgöző 5 másodperces szellemi teszt A furcsa szám rejtélye: egy titok, amelyet senki Trükkös rejtvény: keresd meg a tyúkot a tulipánok Rejtvény a sas szeműeknek: Találd meg Mi a különbség a macskával játszó fiúk között: 19 másodperces A "megtörni" rejtvény, amelynek megoldására mindössze 12 másodperced van A 4 leghűségesebb kutyafajta, amelyek soha nem hagyják cserben IQ teszt: A hegedű titka: egy szuper egyszerű IQ-teszt 5 másodperc Keresd meg a 'cseresznye' A rejtett szív kevesen találnak meg 11 másodperc Két friss házas pár közötti különbségek: 29 másodperc alatt megtalált Elveszett veréb megtalálása a kormoránok között: az Az igazi detektív rejtélye: 8 másodperc alatt kell megtalálnod Szuper illúzió: találj Zseniális teszt rejtvény: