छत्तीसगढ़

राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। बुधवार को राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आने के बाद छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई नेताओं ने शोक जताया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 'कॉमेडी प्रेमियों के 'गजोधर' राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है।'

राजू श्रीवास्तव एक अच्छे कलाकार रहे हैं। पूरे देश को उन्होंने हंसाया और गुदगुदाया। वह सबको हंसाते-हंसाते अपने चाहने वालों को रुलाकर गए हैं। एक अच्छा इंसान हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। 

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा – 'कहां तुम चले गए…. पूरे देश को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन बेहद आघात पहुंचाने वाला है। राजू श्रीवास्तव ने हम सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को संबल प्रदान करें।'

बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Кocka Krade Jídlo: Veterinář Vysvětluje Příčinu a Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!