Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर के इतिहास में सबसे बड़े रावण के दहन की तैयारियां शुरू

सीहोर के इतिहास में सबसे बड़े रावण के दहन की तैयारियां शुरू

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में आस्था और उत्साह के साथ विजयादशमी का पावन मनाया जाएगा। इस अवसर पर करीब 71 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इस दौरान धरती से आसमान तक जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन दो घंटों तक निरंतर जारी रहेगा। सोमवार को सुबह ग्यारह बजे शहर के छावनी स्थित बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश अग्रवाल और उत्सव समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष आशीष गहलोत की उपस्थित में मैदान पर भूमि पूजन किया जाएगा।
समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आगामी पांच अक्टूबर को शहर के बाल विहार मैदान पर छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में रावण दहन किया जाएगा। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम को लेकर छावनी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री गहलोत ने एक समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा 26 सितंबर को भूमि पूजन के बाद समिति के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दशहरा पर्व पांच अक्टूर को है। इस मौके पर समिति के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर पराम्परानुसार भगवान श्रीराम के द्वारा रावण का वध किया जाएगा। इस मौके पर कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
राम बरात का आकर्षक चल समारोह सिद्ध हनुमान मंदिर से छावनी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण महामारी के कारण औपचारिकता से रावण का दहन किया गया था, लेकिन इस साल कोरोना महामारी में कमी आने के कारण सभी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे है। विजयादशमी पर्व पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राम बरात का आकर्षक चल समारोह सिद्ध हनुमान मंदिर नमक चौराहे से निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.