Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

बुदनी में होगा 5521 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश वाली 26 औद्योगिक संरचनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के बुदनी में 29 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 26 औद्योगिक संरचनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा एवं इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इससे एक दिन पहले कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एसडीएम बुदनी राधेश्याम बघेल सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाएं देखीं।
ये औद्योगिक संरचनाएं 471 हेक्टेयर से भी अधिक भूमि पर स्थापित होंगी और इनमे 5521 करोड़ 51 लाख रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इन औद्योगिक क्षेत्रों से 58 हजार 626 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के 13 जिलों के 16 औद्योगिक क्लस्टर्स तथा 3 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही 4 जिलों के तीन औद्योगिक क्लस्टर्स, एक औद्योगिक क्षेत्र, दो इनक्यूबेशन सेंटर्स तथा एक स्टार्टअप सेंटर के कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसी दौरान आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित भी करेंगे।
टॉय कलस्टर से बुधनी के 1100 लोगों को मिलेगा रोजगार-
बुधनी में परम्परागत काष्ठ शिल्पियों द्वारा बुधनी में लकड़ी के खिलौने बनाए जाते हैं। खिलौने दूधी लकड़ी से बनाए जाते हैं। यह लकड़ी बुधनी क्षेत्र में बहुतायत में पाई जाती है। इस कास्ट कला को संरक्षित करने और इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देने के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग द्वारा 15 एकड़ शासकीय भूमि पर ग्राम बांसापुर में भोपाल-होशंगाबाद हाईवे पर टॉय क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इस टॉय क्लस्टर में लकड़ी के अलावा लेदर टॉयज, साफ्ट टॉयज, प्लास्टिक टॉयज का निर्माण करने वाली इकाईयां निवेशकों द्वारा स्थापित की जाएगी। इस टॉय क्लस्टर हेतु सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 20 करोड़ 58 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इन कार्यों का होगा भूमिपूजन-
प्रदेश के 16 औद्योगिक कलस्टरों तथा 03 औद्योगिक क्षेत्रों भूमिपूजन किया जाएगा। नीमच जिले के बहुउत्पाद कलस्टर केसरपुरा में 5.65 हेक्टेयर भूमि पर 42 करोड़ रुपए की राशि निवेश की जाएगी, जिससे 663 हितग्राहियों को रोजगार मिलेगा। सगराना में 9.99 हेक्टेयर भूमि पर 47 करोड़ की राशि निवेश की जाएगी, जिससे 688 लोगों को रोजगार मिलेगा। नवीन औद्योगिक क्षेत्र, मोरका में 5.21 हेक्टेयर भूमि पर 6.04 करोड रुपए की राशि निवेश की जाएगी, जिससे 680 हितग्राहियों को रोजगार मिलेगा। बुरहानपुर में टेक्सटाइल क्लस्टर, सुखपुरी में 63.06 हेक्टेयर भूमि पर 896 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे 7600 हितग्राहियों को रोजगार मिलेगा। बुरहानपुर में फेयर-डील एक्सपोर्टर्स को-आॅपरेटिव सोसायटी टेक्सटाइल क्लस्टर में 23.02 हेक्टेयर भूमि पर 220 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे 400 लोगों को रोजगार मिलेगा। इंदौर में फर्नीचर क्लस्टर बेटमा खुर्द में 190.345 हेक्टेयर भूमि पर 600 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
इसी प्रकार इंदौर की सांवेर तहसील में श्री वैष्णव एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क ग्राम राजोदा में 2.135 हेक्टेयर भूमि पर 50 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिससे 4500 लोगो को रोजगार मिलेगा। मालवा वनस्पति एवं केमिकल लिमिटेड भागीरथपुरा में 9.584 हेक्टेयर भूमि पर 2500 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 10 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा। सीहोर जिले के बुधनी तहसील में 6 हेक्टेयर भूमि पर 10 करोड़ रुपए की राशि से टॉय क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। जिससे 1100 लोगों को रोजगार मिलेगा। राजगढ़ में मां शैलपुत्री, इंडस्ट्रियल एरिया, पीलूखेड़ी (बहुमंजिला औद्योगिक परिसर), ग्राम गीलाखेड़ी में 0.093 हेक्टेयर भूमि पर 10 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। खंडवा जिले में ग्रीन क्लस्टर ग्राम जलकुआं में 3.23 हेक्टेयर भूमि पर 35 करोड़ रुपए की राशि का निवेश किया जाएगा। जिससे 240 लोगों को रोजगार मिलेगा। शिवपुरी में विशालाक्षी डेवलपर्स कंपनी ग्राम तानपुरा में 2.08 हेक्टेयर भूमि पर 25 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। भोपाल में बहुमंजिला मेडिकल डिवाइस क्लस्टर आदमपुर में 0.096 हेक्टेयर भूमि पर 10 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। चित्रांश सेल्स कॉरपोरेशन खाद्य प्रसंस्करण कलस्टर बैरसिया में 2.504 हेक्टेयर भूमि पर 11 करोड़ रुपए की राशि का निवेश किया जाएगा। जिससे 55 लोगों को रोजगार मिलेगा।
सागर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र पटनाककरी में 21.20 हेक्टेयर भूमि पर 22.85 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा। फर्नीचर क्लस्टर, सिद्धगुवा में 32.66 हेक्टेयर भूमि पर 50 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 3 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। रीवा के नवीन औद्योगिक क्षेत्र घूमा में 25 हेक्टेयर भूमि पर 296 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिससे 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा। जबलपुर के फर्नीचर क्लस्टर भटौली में 21.156 हेक्टेयर भूमि पर 222 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जबलपुर के नवीन गारमेंट क्लस्टर, कुदवारी में 6.07 हेक्टेयर भूमि पर 125 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जिससे चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर के मेसर्स एसएस इंफ्रास्ट्रक्चर, (बहुउत्पाद क्लस्टर) ग्राम असरावद बुजुर्ग में 7.549 हेक्टेयर भूमि पर 100 करोड़ रुपये के निवेश से बने बहुउत्पाद क्लस्टर का लोकार्पण करेंगे। इससे 450 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स एजिस लाइफस्टाइल, ग्राम भंगिया में 5.509 हेक्टेयर भूमि पर 80 करोड़ रुपए की लागत से बने बहुउत्पाद क्लस्टर का लोकार्पण करेंगे। जिससे एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मैसर्स व्यंकटेश इंडस्ट्रियल क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, (ग्राम औद्योगिक पार्क) में 12 हेक्टेयर भूमि पर 150 करोड़ रुपए की लागत से बने बहु उत्पाद क्लस्टर का लोकार्पण करेंगे। जिससे दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मध्यप्रदेश स्टार्ट अप सेंटर जीटीबी कॉम्प्लेक्स, भोपाल में 0.033 हेक्टेयर भूमि पर एक करोड़ रुपए की लागत से बने सेंटर का लोकार्पण, भोपाल में 0.03 हेक्टेयर भूमि पर एक करोड़ रुपए की लागत से बने उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा भारत सरकार की “एस्पायर स्कीम” अंतर्गत स्थापित फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। ग्वालियर में 0.05 हेक्टेयर भूमि पर वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विकसित अपैरल इनक्यूबेशन सेंटर ग्वालियर के प्रथम तल पर स्थापनाधीन अपैरल इकाई का लोकार्पण करेंगे। इससे 200 लोगो को रोजगार मिलेगा। नवीन औद्योगिक क्षेत्र फनार्खेड़ी उज्जैन में 17 हेक्टेयर भूमि पर 11.62 करोड़ रुपए की लागत से बने औद्योगिक क्षेत्र का लोकार्पण किया जाएगा। जिससे 800 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितंबर को प्रात: 11.40 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बुधनी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बुधनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में औद्योगिक क्लस्टर क्षेत्र इन्क्यूबेशन सेंटर्स का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस पर हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र वितरित भी करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे वे बुधनी से तालपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। तालपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ करेंगे और डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। तालपुरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री बुधनी से दोपहर 3 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma la sua struttura merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima della morte scegliere il dolce Quasi tutti confondono i nuovi criteri dopo il caffè otto bicchieri bastano davvero quattro pesci E se fosse il momento di raccontare anche il tuo punto di vista? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e sincero, da aggiornare con calma, quando ne hai voglia.