Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी में रामनवमीं पर निकला दुर्गावाहिनी का पथ संचलन

रेहटी। रामनवमीं के अवसर पर रेहटी नगर में दुर्गावाहिनी का पथ संचलन निकाला गया। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के बुदनी जिला इकाई द्वारा आयोजित पथ संचलन की शुरूआत नगर के मंडी प्रांगण से हुई। यहां पर बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी उपस्थित हुईं। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजिका सत्य कीर्ति दीदी द्वारा उद्बोधन में नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि नारी दुर्गा है, बहनें हमारी शक्ति हैं। उन्होंने लक्ष्मी बाई अवंतिका बाई का उदाहरण देते हुए मां दुर्गावाहिनी की बहनों को बताया कि अतीत के भारत में हमारी सैकड़ों बहनों द्वारा हिंदू समाज के लिए बलिदान दिया गया है और हमारी संस्कृति को बचाया है। मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद की विभाग मातृशक्ति की संयोजिका रेखा रघुवंशी, जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजक संस्कृति रजत जिला मंत्री राजू भाई जाट, जिला संयोजक बजरंग दल मुकेश शर्मा, जिला अर्चक पुरोहित पंडित अशोक शास्त्री, जिला संपर्क प्रमुख कमल सिंह कुशवाह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राम किशोर जाट, नगर संयोजक दीपक शर्मा, संयोजक अरुण लखेरा, प्रखंड संयोजक जीतेंद्र धर्मेंद्र नागर, कमलेश तिवारी, विशाल राजपूत, रोहित यदुवंशी, रवि राठौर, सचिन प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। पथ संचलन मंडी प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां पर नगर परिषद द्वारा दुर्गावाहिनी के पथ संचलन का स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने यहां पर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद पथ संचलन होली टेकरा, हनुमान चौक, गांधी चौक सहित नगर के अन्य मार्गों से वापस मंडी प्रांगण में पहुंचा। यहां पर पथ संचलन का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Že ščepec pravilno izbranih zelišč lahko jedi doda več okusa in hkrati zmanjša potrebo po soli. S premišljenim združevanjem svežih sestavin nastanejo preprosti obroki, ki podpirajo zdravje. To temo velja podrobneje raziskati. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna najpogostejši razlog za grenko proseno Najpogostejša napaka je, da pri kuhanju hitimo in zanemarimo osnovne korake. Izkušnje učijo, da prav sveže sestavine, prava temperatura in malo potrpežljivosti ustvarijo najboljši okus.