जॉब्स

12 जनवरी से शुरू होंगे NEET PG Counseling रजिस्ट्रेशन

    नई दिल्ली

NEET PG Counseling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एमडी, एमएस, डिप्लोमा, पीजी डीएनबी कोर्सेस में एडमिशन के लिए पीजी काउंसलिंग का अंतिम शेड्यूल (Final Schedule) घोषित किया है. जैसा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया था, उसी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 12 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे. पहले दौर का परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आप नीट पीजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग चार चरणों की होगी. चरण 1 या राउंड-1 12 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा. चरण-2/ राउंड-2 3 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा. नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड 22 फरवरी से 3 मार्च तक होगा, जबकि नीट काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड सीटे खाली होने पर घोषित किया जाएगा.

NEET PG Counseling 2021 Full Schedule, Dates
राउंड-1 के तहत रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन काउंसलिंग की पेमेंट 12 जनवरी, 2022 से 17 जनवरी 2022 तक होगी. पेमेंट की सुविधाएं दोपहर तीन बजे तक रहेंगी. च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 13 जनवरी, 2022 तक होगा. च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग एंड्स 17 जनवरी 2022 तक रहेगा. इंटरनल कैंडिडेट्स का वैरिफिकेशन 18 जनवरी और 19 जनवरी, 2022 को होगा. सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस 20 से 21 जनवरी, 2022 तक चलेगा. राउंड-1 के नतीजे 22 जनवरी को घोषित होंगे, जबकि रिपोर्ट करने के लिए 23 जनवरी से 28 जनवरी का समय दिया गया है.

तीन फरवरी से शुरू होगा राउंड-2 का रजिस्ट्रेशन
वहीं, राउंड-2 का रजिस्ट्रेशन तीन फरवरी, 2022 से शुरू होगा, जोकि 7 फरवरी दोपहर 12 बजे तक चलेगा. ऑनलाइन परामर्श शुल्क 7 फरवरी, रात 11:55 बजे तक कर सकते हैं. राउंड-2 में च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग की तारीख 4 फरवरी, 2022 है, जबकि च्वाइस फिलिंग.लॉकिंग एंड्स 7 फरवरी तक रहेगा. कैंडिडेट्स का वैरिफिकेशन 8 और 9 फरवरी को होगा. वहीं, सीटों के आवंटन की प्रक्रिया के लिए 10 और 11 फरवरी की तारीख तय की गई है. इसका रिजल्ट 12 फरवरी, 2022 को घोषित किया जाएगा. रिपोर्ट करने के लिए तारीख 13 से 19 फरवरी, 2022 तय की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.