Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा, दुकानों पर हो रही ब्लैक में सप्लाई, शिकायत हुई तो कार्रवाई करके लगाया विक्रय पर प्रतिबंध

सीहोर स्थित गल्ला मंडी में मेवाड़ा कृषि सेवा केंद्र द्वारा अधिक दाम पर बेची जा रही थी खाद, जिले में भी अन्य दुकानों पर भी बिक रही है ब्लैक में यूरिया खाद

सीहोर। सीहोर जिले में सिस्टम से जुड़े लोगों द्वारा खाद की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। इसके कारण किसानों को तो खाद नहीं मिल पा रही है, लेकिन कालाबाजारी करके खाद बिकवाने वालों की इसमें जमकर कमाई हो रही है। एक तरफ जिलेभर में किसान यूरिया खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें सहकारी समितियों से खाद नहीं मिल पा रहा है। इधर दुकानों पर खाद की उपलब्धता है, लेकिन वे ज्यादा दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। यह स्थिति सीहोर जिले में हर जगह बनी हुई है। खाद की ब्लैकमेलिंग करके दुकानों पर बिकवाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला सीहोर में सामने आया है, जहां पर दुकान की शिकायत करने पर कृषि विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है, जिसमें दुकानदार द्वारा ज्यादा कीमत पर खाद बेचना पाया गया है। अब दरकार है कि विभाग जिलेभर में ऐसी छापामार कार्रवाई करे तो अन्य दुकानों पर भी ब्लैक में यूरिया खाद की बिक्री सामने आएगी।
निर्धारित कीमत से ज्यादा पर बिक रहा था खाद-
निर्धारित दर से अधिक दाम पर उर्वरक बेचने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला उर्वरक निरीक्षक द्वारा गल्ला मंडी सीहोर स्थित मेवाड़ा कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निर्धारित दर से अधिक दाम पर उर्वरक बेचना पाया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक केके पांडे ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन पाए जाने पर मेवाड़ा कृषि केन्द्र का उर्वरक क्रय, विक्रय तथा परिवहन पर प्रतिबंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग की टीम द्वारा बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्धारित से अधिक दर पर यूरिया 266 के स्थान पर 350 रुपए प्रति बोरी एवं डीएपी 1350 के स्थान पर 1450 रुपए प्रति बोरी विक्रय किए जाने की सूचना के आधार पर मेसर्स मेवाड़ा कृषि सेवा केंद्र पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदेन उर्वरक निरीक्षक विकासखंड सीहोर बीएस देवड़ा एवं जिला उर्वरक निरीक्षक पीके शर्मा द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रथम दृष्टया बाबूलाल मेवाड़ा द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 का उल्लंघन किया जाना प्रतीत होने पर विके्रता के विक्रय से सबंधित अभिलेख एवं उर्वरक स्कंध का भौतिक सत्यानपन किया गया। भौतिक सत्यापन में उर्वरक भंडारण यूरिया 51.7 मि.टन एवं डीएपी 13.55 मि. टन तथा अन्य उर्वरक को आगामी आदेश तक उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 के तहत क्रय विक्रय एवं स्थानांतरण प्रतिबंधित करते हुए उर्वरक जप्त कर संब्ांधित विक्रेता की सुपुर्दगी में दिया गया।
स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, घटिया किस्म का 20 लीटर तेल जप्त किया –
दीपावली से पहले मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत संभागीय चलित प्रयोगशाल द्वारा अभिहित अधिकारी सुधीर डेहरिया के निर्देश पर चलित मोबाइल लैब अनुविभागीय अधिकारी आष्टा अनुभाग के नेतृत्व में चलित प्रयोगशाला मोबाइल लैब से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश कुमार पटेल एवं केमिस्ट बिजेंद्र कुमार के माध्यम से आष्टा के खाद्य प्रतिष्ठान न्यू महावीर रेस्टोरेंट, ठाकुर रेस्टोरेंट, जय मां रेस्टोरेंट, राजपूत रेस्टोरेंट, भारत मसाला, बाबा मसाला चक्की, मेवाड़ा रेस्टोरेंट से सर्विलेंस नमूने कड़ाई का गरम तेल, मिठाई बर्फी, जलेबी, समोसा कचोरी, पिस्ता बर्फी, नमकीन सेव, चटनी, गुलाब जामुन, पानी पाउच, बर्फी रंग मिठाई, कलर फूड, मावा पेड़ा, मिर्ची, धनिया, हल्दी सहित 51 वस्तुओं के नमूने लेकर चलित प्रयोगशाला मोबाइल लैब से जांच कर आमजन को मिलावट पहचानने के आसन तरीके से जागरूक कर खाद्य कर्ताओं को साफ-सफाई के मौके पर निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खराब गरम तेल 20 लीटर मौके पर विनष्टिकरण करवाया।
अनियमितता पाए जाने पर दुकान निलंबित-
इधर शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर एवं पचामा में अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम अमन मिश्रा ने दोनों राशन दुकानों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सहकारिता निरीक्षक, वेयरहाउस प्रबंधक तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा 19 जनवरी 2022 को संयुक्त रूप से की गई जांच में शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर में तथा 12 जनवरी 2022 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सेवा सहकारी समिति पचामा द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान पचामा की जांच में दोनों दुकानों में अनियमितता पाई गई। निलंबित किए जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान पचामा को खुशी स्व-सहायता समूह थूनाकला में तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान अहमदपुर को सेवा सहकारी समिति चरनाल में अटैच किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra diario cartaceo e post online cambia il modo di raccontarsi, ma entrambi custodiscono idee e momenti personali. Vale la pena approfondire questo tema. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il Quasi tutti confondono i dopo il caffè otto bicchieri bastano quattro pesci battono le sardine Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il Sembra innocuo, ma nasconde rischi A volte basta una piccola scelta, come il modo in cui si chiude un paragrafo, per cambiare il tono di un blog. Da lì, anche le esperienze più quotidiane trovano spazio e diventano una voce riconoscibile.