धर्म

दीपावली आज, जानें घर, दुकान और ऑफिस में पूजा के शुभ मुहूर्त

 वर्तमान समय में पंचांग एक बहु उपयोगी वस्तु है। इसके माध्यम से हमें न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी मिलती है, बल्कि और भी कई दैनिक उपयोग की जानकारी पंचाग में उपलब्ध रहती है।

पंचांग के बिना शुभ मुहूर्त व ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी निकालना बहुत ही कठिन कार्य है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय.

आज मनाएं दीपावली उत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार की शाम लगभग 5.30 पर शुरू होगी चूंकि दीपावली पूजन प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ज्ञान की देवी सरस्वती और बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश की पूजा का भी विधान है।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (घर के लिए) (Diwali 2022 Shubh Muhurat Ghar Ke Liye)
शाम 05.40 से 06.25 तक
शाम 07.15 से रात 0932 तक
रात 11.43 से 12.40 तक

दुकान के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Dukan Ke Liye)
शाम 05.50 से 07.15 तक
रात 08.05 से 09.05 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

ऑफिस के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Office Ke Liye)
शाम 06.05 से 07.32 तक
रात 07.50 से 08.40 तक
रात 10.34 से 12.11 तक

फैक्ट्री के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat Factory Ke Liye)
शाम 07.15 से रात 09.05 तक
रात 11.43 से 12.40 तक
रात 01.45 से 03.46 तक

24 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 October 2022)
24 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 05:27 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र दोपहर 02:42 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद चित्रा नक्षत्र के होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:56 से 9:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की रात को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

24 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय – 6:31 AM
सूर्यास्त – 5:50 PM
चन्द्रोदय – Oct 24 5:10 AM
चन्द्रास्त – Oct 24 5:19 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

24 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 10:46 AM – 12:10 PM
कुलिक – 1:35 PM – 3:00 PM
दुर्मुहूर्त – 12:33 PM – 01:18 PM, 02:49 PM – 03:34 PM
वर्ज्यम् – 10:33 PM – 12:08 AM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra diario cartaceo e post online cambia il modo di raccontarsi, ma entrambi custodiscono idee e momenti personali. Vale la pena approfondire questo tema. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il Quasi tutti confondono i dopo il caffè otto bicchieri bastano quattro pesci battono le sardine Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il Sembra innocuo, ma nasconde rischi A volte basta una piccola scelta, come il modo in cui si chiude un paragrafo, per cambiare il tono di un blog. Da lì, anche le esperienze più quotidiane trovano spazio e diventano una voce riconoscibile.