छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : चरोदा रेलवे अस्पताल में मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा..

भिलाई : चरोदा रेलवे अस्पताल में जल्द ही कई नई सुविधाएं मिलने वाली है। चरोदा अस्पताल में इसी महीने फिजियोथेरेपी सेंटर खोला जाएगा। यह सेंटर अस्पताल प्रसूति वार्ड में खोला जाएगा। इसकी लगभग तैयारी हो चुकी है। यहां बिजली फिटिंग और आवश्यक उपकरण सभी चीजों की व्यवस्था हो चुकी है। जल्द ही यहां सेवाएं देने के लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके अलावा यहां के ऑपरेशन थिएटर को एडवांस किया जाएगा। इसे हाईटेक बनाया जाएगा। यहां सेवाएं देने के लिए सर्जन और एनेस्थेटिक्स की भी नियुक्ति की जाएगी। लगभग सभी दवाएं मरीजों को अस्पताल से ही मिल जाएंगी।

अन्य मरीजों की सुविधा को देखते हुए यहां हृदय रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं सप्ताह में दो दिन ली जाएंगी। अभी यहां सप्ताह में एक ही दिन हड्डी रोग और हृदय रोग विशेषज्ञ आते हैं। इसके साथ ही यहां नर्स के खाली एक पद पर भर्ती की जाएगी। डीआरएम संजीव कुमार ने निरीक्षण के दौरान अफसरों को अस्पताल की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने अस्पताल सुपरीटेंडेंट के कमरे निरीक्षण किया। इस दौरान यहां स्टोर रूम में पुराने सामान पड़े हुए मिले। ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन टेबल टूटा हुआ मिला। अस्पताल के सामने कबाड़ हो रही एंबुलेंस खड़ी मिली। इस दौरान वो चिकित्सकों के कमरों में गए। डेंटल रूम, एक्स-रे, स्टोर रूम, फार्मेसी, चीफ मेडिकल ऑफिसर के दफ्तर, होम्योपैथी चिकित्सक के ओपीडी के साथ रोग विभाग का निरीक्षण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
10 geniálních triků pro efektivní vaření a pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Získejte nejlepší tipy a triky od odborníků a staňte se skvělým kuchařem a zahradníkem! Tři recepty na kuřecí prsa, Jak vylepšit půdu po cibuli: Co Jak poznat citové zneužívání: nezjevné příznaky toxického partnera, které Tajemství čistých Nejlepší triky pro kuchyni a zahradník: objevte nové recepty, lifestylové tipy a užitečné rady pro vaši zahradu!