रेहटीसीहोर

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

रेहटी। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भी वर्चुअल माध्यम से सभी जगह जयंती का आयोजन किया गया। सलकनपुर मंडल के रेहटी स्थित भाजपा कार्यालय में भी युवा मोर्चा द्वारा जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत्र हैं। हरएक युवा को उनके जीवन से सीखना चाहिए। उनके द्वारा बताए गए कार्यों को, जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने भी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श मूल्यों को युवाओं को जीवन में अपनाने की बात कही। सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में हिंदी में भाषण देकर भारत देश का मान बढ़ाया था। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में मनोहर लाल माहेश्वरी, राजेंद्र पटेल, सुरेश चौहान, भगवत सिंह ठाकुर, सुभाष पाल, चेतन पटेल, कैलाश कीर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन दीपक ठाकुर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button