छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 14 साल की लड़की को कुचला, लड़की की मौके पर ही मौत…

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद की बेटी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर हुआ। नगर पंचायत बाराद्वार में कांग्रेस के पूर्व पार्षद कैलाश प्रसाद भैना की 14 साल की बेटी रागिनी बुधवार दोपहर को किसी घरेलू काम से स्कूटी पर निकली थी। अभी वह घर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि नेशनल हाईवे-49 पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रागिनी सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोक दिया। 

हादसे का पता चलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने ट्रक चालक को बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और चालक को लोगों से बचाया। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस पर प्रशासनिक अफसर पहुंचे और 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही कंटेनर वाहन मालिक से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Тайны зрелой дыни: откровения одесской жены на болгарском языке Предстоящите магнитни бури: как да Проста и вкусна Мишките няма да забравят