Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

पूर्व विधायक सक्सेना ने किया भारत जोडो यात्रा का स्वागत

सीहोर।  कांग्रेस की भारत जोडो उपयात्रा भोपाल से सीहोर विधानसभा की सीमा में पहुंची जहां पर कांग्रेसियों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। ग्राम झरखेडा में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि पूरे देश में इस समय जिस तरह का माहौल बना हुआ है मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है, आज हरेक व्यक्ति परेशान है, यात्रा को आमजनों से लेकर सभी वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब बदलाव का समय आ गया है, जनता भी मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन जिले में भी भरपूर मिल रहा है।
भारत जोडो यात्रा समंवयक भोपाल रविन्द्र साहू झूमरवाला, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में यह उपयात्रा भोपाल से सीहोर पहुंची थी। पैदल यात्रियों का ग्राम सोनकच्छ में युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना के नेतृत्व में स्वागत किया गया जिसमें बडी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। यात्रा का स्वागत करने वालों में कांग्रेस नेता राजीव गुजराती, रघुवीर दांगी, जिला पंचायत सदस्य अनस खान, हीरालाल पाटीदार, जयंत शाह, महेन्द्र पाटीदार, विजय मीणा, भूरा यादव, देवेन्द्र दांगी, राजेन्द्र दरबार, रामेश्वर महेश्वरी, हरिओम सिसोदिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। यह उपयात्रा श्यामपुर से कुरावर होते हुए आगर मालवा में पहुंचकर मुख्य भारत जोडो यात्रा में शामिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.