बिज़नेस

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम..

अंतरराष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत धड़ाम होने के बाद यह अनुमान कई दिनों से लगाया जा रहा है कि जल्द ही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आ सकती है। हालांकि मंगलवार को तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि देखी गई। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स बढ़कर 83.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं WTI 70 सेंट बढ़कर 77.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया। लेकिन वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी-नरमी के रुझान के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत हर सुबह अपडेट की जाती हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 96.72 रुपये और डीजल की 89.62 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपये और डीजल के लिए 94.24 रुपये देने पड़ रहे हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najpametnejši genij najde napako v risbi v petih sekundah: Nenavadna uganka: najdite 3 jabolka v 5 sekundah med številnimi Test IQ: Ali vam uspe Skrita uganka za najbolj pozorne: Kje so 4 obrazi: oči najostrejše opazijo Hitri test IQ: Najdi frizerja v 5 sekundah Uganka: Poiščite vse živali na sliki v 10 sekundah Preprost IQ test: poiščite napako na sliki v hitrem tempu Kako rešiti izziv, ki ni za vsakogar: Uganka preprostega Hitri izziv: Najti