बिज़नेस

ई-रुपए का थोक पायलट परीक्षण इसी महीने शुरू कर सकता है आरबीआई

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश की डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। चुनिंदा बैंकों को सेकेंडरी मार्केट के लेन-देन में इसका इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है। पहले दिन बैंकों ने करेंसी के डिजिटल रूप का इस्तेमाल करते हुए 275 करोड़ का कारोबार किया। अब बताया जा रहा है ‎कि आरबीआई ई-रुपए का खुदरा परीक्षण इसी महीने शुरू कर सकता है। आरबीआई थोक ई-रुपए के पायलट परीक्षण के बाद इसी महीने खुदरा ई-रुपए का परीक्षण शुरू कर देगा।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की शुरुआत को देश में मुद्राओं के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बताया। हाल ही में सीमित बैंकों के बीच थोक लेनदेन के लिए ई-रुपए की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि इससे कारोबार करने का तरीका काफी हद तक बदल जाएगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकरों के वार्षिक एफआईबीएसी सम्मेलन में कहा ‎कि खुदरा कारोबार के लिए सीबीडीसी का परीक्षण इस महीने के आ‎खिरी में शुरू किया जाएगा। हम तारीख की घोषणा अलग से करेंगे। उन्होंने कहा कि आरबीआई आने वाले समय में सीबीडीसी को पूरी तरह पेश करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak napravit svůj vztah ještě Jedno viko staci: Známy Tajemství šéfkuchařů pro dokonalou Výtah nebo schody: Co tato jednoduchá volba skutečně udělá s 7 varovných signálů, že vás tato osoba okrádá o Tvrdý jazyk kočky: Skutečná příčina, o které Je chůze na místě Vůně z vysavače: Tři kroky, na které Sladká mrkev ze Co skutečně Moudrost vrásek: Jak se Monica Bellucci naučila