छत्तीसगढ़

हेलीकॉप्टर में बैठे 119 मेधावी विद्यार्थी

रायपुर | छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा शनिवार को पूरी हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद रायपुर में 119 मेधावाी छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर से सैर कराई गई। बच्चों की यह आनंदमयी यात्रा सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थी। इसके बाद एक छोटे से हवाई सफर ने बच्चों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी। दरअसल, यह सब हुआ एक बच्ची की जिद के चलते, जिसकी हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने की इच्छा को मुख्यमंत्री बघेल ने आदेश में बदल दिया।

मेधावी विद्यार्थियों को इस हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए पहले ही प्रदेश भर से रायपुर बुला लिया गया था। इसके बाद अफसर बच्चों को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचे। फिर शुरू हुआ बच्चों का हवाई सफर। हेलीकॉप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही इसमें बिठाए गए। सबसे पहले लड़कियों के ग्रुप को भेजा गया। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाई उसके बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रायपुर के ऊपर एक चक्कर पूरा कर हेलीकॉप्टर वापस आया।

इसके बाद दूसरे ग्रुप को हेलीकॉप्टर से उड़ान के लिए भेजा गया। इस तरह मेधावी विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए हेलीकॉप्टर 18 बार उड़ान भरी। इसके लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों से हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र मांगा है। शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वी.के. गोयल ने बताया कि अब तक 119 विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हो चुका है। इन सभी विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से सैर करने की इच्छा जाहिर की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit nové triky na vylepšení vašeho života? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů, receptů a článků o zahradničení. S našimi lifestylovými hacky a inspirací z kuchyně i zahrady se stanete skutečným profesionálem v každodenním životě. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak usnadnit si život a vytvořit skvělé jídlo z domova! Jak dítě zvládne vyčistit odtok od vlasů za Prozkoumejte naše užitečné tipy a triky pro každodenní život, domácí kuchařství a zahradničení. Zde naleznete užitečné články, recepty a návody, které vám pomohou zlepšit vaše dovednosti a přinést do vašeho života více radosti a harmonie. Sledujte nás a objevujte nové způsoby, jak využít maximum z každého dne!