छत्तीसगढ़

आज से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश BJP के प्रभारी ओम माथुर रायपुर आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश BJP के नेता उनका स्वागत करेंगे। ये पहला मौका है जब प्रभारी बनाए जाने के बाद ओम माथुर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं में भी उत्साह है। ओम माथुर 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। इस दौरान बैक टू बैक वो कई बैठकें लेंगे। स्थानीय नेताओं से मिलेंगे। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि ये दौरा पूरी तरह से परिचयात्मक होगा। हालांकि अनुभवी नेता होने की वजह से माथुर प्रदेश भाजपा की परिस्थितियों को अपने स्तर पर बात-चीत से भांपेंगे। माथुर का रायपुर में कुछ नीजी कार्यक्रमों में शामिल होना भी तय है।

ओम माथुर पहले दिन सोमवार को करीब डेढ़ बजे दोपहर के वक्त उनका स्वागत होगा। प्रदेश कार्यालय में उनके कार्यक्रम तय हैं। 22 नवंबर दूसरे दिन ओम माथुर कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

तीसरे दिन 23 नवंबर को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात करेंगे। आखिरी दिन 24 नवंबर को माथुर अपने कुछ व्यक्तिगत परिचित लोगों से मिलेंगे, एक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ओम माथुर का सियासी सफर
छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए ओम माथुर नया नाम है। मगर देश की राजनीति में वो एक सक्रिय और दमदार चेहरा रह चुके हैं। 1980 के दशक में कांग्रेस मजबूत थी और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने अस्तित्व के लिए अटल-आडवाणी के नेतृत्व में संघर्ष कर रही थी। तब राजस्थान में भैरो सिंह शेखावत को सारथी के रूप में ओम प्रकाश माथुर का साथ मिला। राजस्थान में भाजपा का झंडा मजबूती से गाड़ने वालों में माथुर का नाम आता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak čistit odpadovou trubku doma: Nejlepší Jak ušetřit peníze při používání Jak učit kočku do koše na odpadky: 7 univerzálních Ko se Jak rychle uvařit perlovou polévku nebo kastrol: Nelze použít prodlužovací kabel: tyto zařízení jsou přísně zakázány.