छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : सरकारी स्कूल में दो छात्राओं पर गिरा एसिड, चेहरे और हाथ झुलसे… 

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित सरकारी स्कूल में दो छात्राओं के ऊपर एसिड गिर गया। इसके चलते दोनों छात्राओं के हाथ और चेहरे गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत देख बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, डभरा क्षेत्र के ग्राम कांसा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। कला संकाय की 12वीं की छात्रा आंचल बंजारे ने बताया की मंगलवार शाम को वह और उसकी चार सहेलियां क्लास में ही थे। इस दौरान एक ने क्लास से बाहर चलने के लिए कहा। आंचल ने बताया कि स्कूल की घंटी नहीं बजी थी तो वे बाहर नहीं गईं। इस दौरान उनकी नजर क्लास में रखी अलमारी पर पड़ी। अलमारी खुली हुई थी। 

इस पर आंचल और उसकी सहेली करण यादव दोनों दरवाजा बंद करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान अलमारी में रखा तरल पदार्थ उनके ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते आंचल का चेहरा और किरण का हाथ झुलस गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। वे दोनों को लेकर स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां से उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 

आरोप है कि छात्राओं के झुलसने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। प्रबंधन ने छात्राओं को उपचार के लिए भी पहल नहीं की। परिजनों को पता चला तो वह खुद ही अस्पताल ले गए। स्कूल में एक भी प्रैक्टिकल लैब नहीं है। इसके चलते प्रैक्टिकल से संबंधित सामानों को कला संकाय की कक्षा में रखा जाता है। प्रैक्टिकल भी इसी कक्षा में कराया जाता है। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। इस मामले में सक्ति कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahrada: Nová perspektiva na řešení problému divokých včel pomocí Zahrada: Nebezpečná síla ambrózie Hmyz: Je tkařský brouk opravdový pavouk? Захрада: Противоспуканечените хънции с хартиени торби Zákaz zástěn ve společném prostoru: Co