छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल का राजनांदगांव दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम को करेंगे संबोधित…

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। CM भूपेश बघेल राजनांदगांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को 63 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

CM भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरगी और सुकुलदैहान पहुंचेंगे यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से चर्चा करेंगे। भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से ग्राम सुरगी पहुंचेंगे और यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सुकुलदैहान में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राजनांदगांव शहर में आयोजित साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे और शाम 7 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के साथ ही राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।

CM भूपेश बघेल इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे जिसमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का करेंगे लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री 139 हितग्राहियों को 10 लाख 56 हजार रूपए की सामग्री का भी वितरण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy, triky a užitečné články pro váš zahradní ráj. Objevte chutné recepty, kuchařské triky a užitečné rady pro pěstování zeleniny a bylinek ve vaší zahradě. Buďte inspirativní a vytvářejte si vlastní oázou zdraví a chuti. 3 skrytá nebezpečí v Co dělat, když kočka ignoruje Zde najdete spoustu užitečných rad a tipů pro každodenní život. Naše stránka nabízí lánky o kuchařství, domácích triků a zahradničení. Pokud hledáte inspiraci pro nové recepty, rady pro řešení běžných problémů nebo tipy pro pěstování zeleniny, jste tu správně. Přejeme vám hodně zábavy při objevování našich užitečných článků!