छत्तीसगढ़

झाड़ियों में मिला युवक का अधजला नग्न शव, हत्या की आशंका…

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव मिला है। युवक के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। आशंका है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मामला मोहगांव थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शव अधजली हालत में था और कपड़े के नाम पर सिर्फ अंडरवियर ही पहने था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पता नहीं चल सका है कि युवक की हत्या कैसे की गई। 

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 30-40 साल की रही होगी। झाड़ियों में शव मिलने के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। तब तक पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ένας γρίφος που θα μπερδέψει ακόμα και" - Ένα παζλ για όσους έχουν Η πρόκληση του Ένα παζλ για 2025/08/25/Πού είναι οι τρεις Ένα μέλισσα με ένα μυστικό: Μόνο Μόνο λίγοι θα βρουν το λάθος στην 13 Δευτερόλεπτα: Μόνο ο Πραγματικός Σέρλ