छत्तीसगढ़

होटल व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक होटल व्यावसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही युवक की बाइक भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मानपुर निवासी रोमन नेताम मोहला में एक छोटे से होटल का संचालक था। उसका शव शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पानाबरस के पिपरखार रोड के पास मिला है। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाइक के नंबरों के आधर पर युवक की शिनाख्त की जा सकी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najpametnejši genij najde napako v risbi v petih sekundah: Nenavadna uganka: najdite 3 jabolka v 5 sekundah med številnimi Test IQ: Ali vam uspe Skrita uganka za najbolj pozorne: Kje so 4 obrazi: oči najostrejše opazijo Hitri test IQ: Najdi frizerja v 5 sekundah Uganka: Poiščite vse živali na sliki v 10 sekundah Preprost IQ test: poiščite napako na sliki v hitrem tempu Kako rešiti izziv, ki ni za vsakogar: Uganka preprostega Hitri izziv: Najti