छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी को घुमाने के बहाने ले जाकर खाई में धकेलकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खल्लारी पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी भोजराम पटेल के मुताबिक चित्ररेखा की मौत फोटो लेते समय पहाड़ी से फिसलकर गिरने से नहीं, बल्कि धक्का देने से हुई है। चरित्र पर शक के कारण पति सोनूराम चक्रधारी ने खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया।आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

7 नवंबर को चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी और भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुलिस ने सोनूराम और भांजी से पूछताछ में दोनों की बातें मेल नहीं खा रहे थे। पति के मुताबिक मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी से नीचे उतरते वक्त पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर पत्नी की मौत होना बताया था।

भांजी ने बताया कि मृतिका खल्लारी मंदिर पहाड़ के ऊपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई और फिर से मृतिका का पति उसे पहाड़ के ऊपर भीम पाव पहाड़ी तरफ ले गया था। मृतिका की ओर से पैर में दर्द होना और दोबारा सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाने से इंकार करने के बाद भी मृतिका को उसके पति ने जबरस्ती हाथ खींचकर ऊपर ले गया।

पूछताछ पर दोनों के बातें मेल नहीं खाने से पुलिस ने मृतिका के पति पर संदेह जताया। वहीं कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी सोनूराम ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतिका के चरित्र पर संदेह करता था। इसलिए छह नवंबर को मृतिका के मायके कुम्हारपारा महासमुंद में छठ्ठी कार्यक्रम होने से पति, पत्नि दोनों शामिल हुए और दूसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग के तहत भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले गया था। जहां मौका पाकर उसने अपनी पत्नी को पहाड़ से जोर से धक्का देकर खाई में धकेल दिया था। जिससे चित्ररेखा खाई में गिरी और उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak se jednoduše zbavit komárů v kuchyni: stačí 1 kuchyňský Jak efektivně vyčistit kuchyňské dlaždice od mastnoty: Vynikající jídlo na slavnostní stůl z mletého masa: všichni Tři účinné Nečekané triky zkušených hospodyň: Jak žehlit linoleum žehličkou