छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान…

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। ये बेरोजगारी भत्ता अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर शिक्षित बेरोजगारों को बड़ी सौगात दी है। युवाओं को अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक दर्जन बड़ी घोषणाएं की है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा बेरोजगारी भत्ता है और अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों को सम्मान निधि देने की घोषणा की है। इसके अलावा 10 और बड़ी घोषणाएं की है। चलिए जानते है मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं।

घोषणा-1 प्रदेश में आदिवासी पर्व सम्मान निधि की घोषणा-छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है।आगामी वित्तीय वर्ष से सरकार बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान करेगी।

घोषणा-2 युवाओं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता। अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। आपको बता दें की कांग्रेस सरकार ने सरकार में आने से पहले शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। 

घोषणा-3 महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन के लिए शुरू होगी नई योजना। महिला समूहों महिला उद्यमियों, महिला व्यवसायियों और महिला स्टार्ट अप को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नए योजना शुरू की जायेगी।

घोषणा-4 छत्तीसगढ़ राज्य में गठित होगा नवाचार आयोग। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने और संजोने के बाद छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ पर अनवरत आगे बढ़ाने के लिये राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन किया जायेगा।

घोषणा-5 राज्य में बनेगी एयरोसिटी रायपुर एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास और रोजगार सृजन के लिये मैं स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित की जाएगी।

घोषणा-6 राज्य में बनेगी ग्रामीण उद्योग नीति।छत्तीसगढ़ में कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिये ग्रामीण उद्योग नीति बनाई जायेगी।

घोषणा-7 औद्योगिक इकाईयों को संपत्ति कर से मिलेगी मुक्ति। उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित इकाईयों को संपत्ति कर के भार से मुक्त किया जायेगा।

घोषणा-8 जीवनदायनी खारून नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट। रायपुर और दुर्ग जिले की जीवनदायिनी और जन आस्था का केंद्र खारून नदी व्यापार और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। खारून नदी पर उत्कृष्ट रिवर फ्रंट विकसित करने की मैं घोषणा करता हूँ।

घोषणा-9 विद्युत शिकायत के निराकरण के लिए बनेगी आधुनिक ऑनलाईन निराकरण प्रणाली। बिजली बिल हाफ योजना को मिले उत्कृष्ट प्रतिसाद के बाद मैं घोषणा करता हूँ कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत और निराकरण प्रणाली विकसित की जायेगी।

घोषणा-10 निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना होगी शुरू। छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में लगातार तीन साल पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को स्वयं का मकान बनाने के लिए 50 हजार रूपये अनुदान देने की योजना लाई जायेगी।

घोषणा-11 राज्य में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय रामायण / मानस महोत्सव का होगा आयोजन। छत्तीसगढ़ की जनता की अगाध आस्था भांचा राम और माता कौशल्या में है। हर साल हम राष्ट्रीय रामायण / मानस मंडली महोत्सव आयोजित होंगे।

घोषणा-12 चंदखुरी में प्रतिवर्ष आयोजित होगा माँ कौशल्या महोत्सव छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है अब हर साल चंदखुरी में कौशल्या महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! 6 nečekaných způsobů použití tapet, které vylepší Jak oblíbený čaj může způsobit ledvinové kameny a urychlit Skvělá svačina s pikantní chutí: recept na slané okurky Salát se smaženými Jake Stromy: Přitahuji Osanclinic: S jakými problémy pomáhá Šest dobrých důvodů proč ráno pití citronové vody - Paměťová pěna: Mizí peníze jako voda: Jak Opilá okurková polévka: recept na jídlo s Rajčata s pikantní nádivkou na zimu: Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!