छत्तीसगढ़

कांकेर में पिकअप वाहन पलटने से  दो महिलाओं की मौत, 36 घायल…

छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार मेटाडोर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 36 लोग घायल हुए हैं। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ के नयापारा निवासी गीतेश यादव के बच्चे का रविवार शाम को छठी का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए ससुराल कोदाभाट से रिश्तेदार व परिचित एक मेटाडोर में सवार होकर निकले थे। अभी वे शाम करीब 4 बजे भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ के बीच पोडगांव पहुंचे थे, कि चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह तेज रफ्तार में सड़क किनारे पलट गई। 

हादसे के बाद सूचना मिलने पर पास स्थित बीएसएफ कैंप से जवान, स्थानीय पुलिस और अन्य लोग मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद घायलों को वहां से निकाला गया और उन्हें अंतागढ़ अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीषा तारम (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचार के दौरान कोदाभाट निवासी सुमन मंडावी (61) ने भी दम तोड़ दिया। मनीषा अपने मायके आई थी। उसका बच्चा सुरक्षित है। 

इनके अलावा शाम 7 बजे तक 36 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 30 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। सभी को हाथ-पैर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एएसपी खोमन सिन्हा  और एडिशनल कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां उनके भोजन व बिस्तर के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं गंभीर घायलों को कांकेर रेफर किया जा रहा है। 

नशे में धुत था चालक, दो बार बस को किया ओवरटेक 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेटाडोर का चालक अलबेला पारा निवासी रूपेश पोटाई शराब के नशे में धुत था। वह वाहन को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। रास्ते में उसने दो बार यात्री बस को भी ओवरटेक किया। चालक के सिर में चोट है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय मेटाडोर में 40 लोग सवार थे। ओवर स्पीड और माल वाहक में ज्यादा संख्या हादसे का कारण बनी। विपरीत दिशा से गिट्टी से भरी ट्रक को साइड देने की चक्कर में वह नियंत्रित नहीं कर सका। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde je na obrázku Hádanka pro Co je špatné se zeleninovou zahradou? Velmi jednoduchý IQ test Jake: Jsou rozdíly mezi těmito dvěma obrázky není snadné Objevte 3 rozdíly ve Je to správné pasy nebo pásy? Test z ruštiny donutí Jak lidé s vysokým IQ dokážou najít Pouze 2