मनोरंजन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा- द राइज ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया धमाल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी छायी हुई है और फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में इस साल रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर ट्रेंड किया है। स्पाइडरमैन- नो वे होम जैसी तगड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद पुष्पा ने बॉक्स आॅफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है। पुष्पा- द राइज अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ पैन इंडिया रिलीज किया गया है। खासकर, हिंदी में फिल्म पहली बार रिलीज हुई है। पुष्पा सभी भाषाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। निमार्ताओं के मुताबिक, 17 दिसम्बर को रिलीज फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 3 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को क्रमश: 4 और 5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर ओपनिंग वीकेंड में फिल्म 12 करोड़ जमा कर चुकी है। सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। पुष्पा द राइज का ओपनिंग वीकेंड सत्यमेव जयते 2, बंटी और बबली 2, मुंबई सागा जैसी फिल्मों के बेहतर रहा है। हालांकि, इस साल नवम्बर से पहले महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद रहने की वजह से कई फिल्मों के कलेक्शंस बुरी तरह प्रभावित रहे थे। 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र में पचास फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुलने के बाद हालात कुछ दुरुस्त हुए हैं।  अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो निमार्ताओं के अनुसार, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 173 करोड़ जमा किये हैं। इसमें भारत और ओवरसीज में सभी भाषआओं के कलेक्शंस शामिल हैं। पुष्पा द राइज के बॉक्स आॅफिस कलेक्शंस से ट्रेड में जबरदस्त उत्साह है और सूर्यवंशी के बाद भारतीय बॉक्स आॅफिस पर एक बार फिर बेहतरीन कमाई की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De ce pardoseala curată tot lipicioasă? Cum să remediem Rețetă simplă și accesibilă: paste cu carne tocată în caserolă Doza zilnică sigură de dulciuri pentru copii: un secret revelat Cum să evitați petele de Cum să faci Greșeli fatale: ce copaci nu ar trebui plantați în