मनोरंजन

कंटेस्टेंट्स पर फोड़ा जा रहा Bigg Boss फ्लॉप होने का ठीकरा

कहावत तो सुनी ही होगी- ऊंची दुकान फीके पकवान. ठीक ऐसा ही हाल देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का हो गया है. बड़े बैनर के इस शो को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते हैं. टीवी वर्ल्ड के नामी सितारे शो में कंटेस्टेंट्स बनकर आते हैं. इतना सब कुछ, फिर भी शो की दो सीजन्स से TRP नहीं आ रही. लोग सीजन फ्लॉप होने का सारा ठीकरा कंटेस्टेंट्स पर फोड़ते दिखते हैं. पर क्या आपने ये बात नोटिस कि शो के इस हाशिए के पीछे मेकर्स, क्रिएटिव टीम भी कम जिम्मेदार नहीं है.

कंटेस्टेंट्स पर शो फ्लॉप होने, कंटेंट ना देने का ठीकरा फोड़ना आसान है. काफी हद तक वे भी जिम्मेदार हैं पर पूरी तरह से नहीं. बैकफुट पर काम कर रही टीम भी शो की असफलता के पीछे उतनी ही जवाबदेह है, जितने कि कंटेस्टेंट्स. अपनी इस रिपोर्ट में हम उन सभी वाकयों का जिक्र करेंगे, जो क्रिएटिव टीम पर सवाल खड़े करती है. आप भी कहेंगे कि एंटरटेनमेंट के नाम पर बोरियत परोसने वाले मेकर्स के फ्लॉप आइडियाज में अब नयापन लाने की बेहद जरूरत है. वरना ऐसा दिन आने में वक्त नहीं लगेगा, जब बिग बॉस इतिहास बनकर रह जाएगा.

बोरिंग टास्क देना

बिग बॉस 13 सुपर डुपर हिट रहा था. 13वें सीजन ने यकीनन इतिहास रचा था. इसी बदौलत सीजन एक्सटेंड भी हुआ, लोग भी भूले नहीं समाए. पर फिर क्या हुआ. बैक टू बैक फ्लॉप सीजन. बोरियत के मामले में बीबी 15 ने बीबी14 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वही घिसे पिटे बोरिंग टास्क दिए जा रहे हैं. कंटेस्टेंट्स में तो जोश की कमी है ही, पर मेकर्स को क्या हुआ. उनकी क्रिएटिविटी कहां तेल लेने गई? ना रोमांचक टास्क आ रहे, ना घरवाले इसे एंटरटेनिंग बना रहे. कुल मिलाकर नो एंटरटेनमेंट.

फ्लॉप सेलेब्स को एंट्री देना

सीजन 15 में टीवी के बड़े बड़े नाम फ्लॉप रहे. फिर भी लगातार ऐसे खिलाड़ियों को लिया गया जो कंटेंट नहीं दे रहें. नेहा भसीन, राकेश बापत, शमिता शेट्टी बीबी ओटीटी में फ्लॉप रहे. फिर भी इन्हें सीजन 15 में लिया गया. बीबी मराठी के कंटेस्टेंट्स अभिजीत बिचुकले को लाया गया. जो सीजन की बोरियत को बढ़ाने में योगदान दे रहे. इस सीजन ऐसा लगा जैसे मेकर्स बार-बार शो को डुबाने के हित में फैसले ले रहे. रश्मि देसाई जो अपने सीजन में कमाल नहीं कर पाईं, सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला और अपने लव एंगल की वजह से दिखीं, उन्हें वाइल्ड कार्ड लाया गया.

फेक हाउस जैसा बोरिंग ट्विस्ट लाना

हाल ही में टिकट टू फिनाले टास्क के लिए घर में 4 सेलेब्स को चैलेंजर्स बनाकर लाया गया. सुरभि चंदना, मुनमुन दत्ता, विशाल सिंह, आकांक्षा पुरी आए 1 दिन के लिए. फेक हाउस और फेक चैलेंजेस क्रिएट किए गए. बीबी फैंस ही नहीं शो देखने वाले सेलेब्स को भी ये ट्विस्ट समझ नहीं आया. इस ऊटपटांग फैसले की काफी आलोचना हुई. यकीन है कि बिग बॉस मेकर्स को भी अपने इस फैसले पर हंसी आई होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Получите уникальные лайфхаки, вдохновляющие кулинарные идеи и полезные советы для вашего огорода прямо здесь! Наши статьи помогут вам улучшить повседневную жизнь, научат готовить вкусные блюда и поделятся секретами успешного огородничества. Погрузитесь в мир новых знаний и удивительных открытий прямо сейчас. Belyashi στο κεφίρ: Η Οι κηπουροί ονόμασαν 7 Μην πίνετε καφέ με πονοκέφαλο: Τι θα Εγκυμοσύνη χωρίς ναυτία: Πλαστικά παράθυρα και πόρτες Γιατί η μαμά στο σπίτι δεν είναι το Πώς να καταψύξετε βερίκοκα για το χειμώνα του 2025/08/04 Ψητές πατάτες με κοτόπουλο και Πώς να φτιάξετε αρωματικά κεριά από συ" Θεραπεία της μυωπίας με υλικό Οι ειδικοί στον καθαρισμό μοιράστηκα" Αφιέρωμα του 2025/08/04 Καλοκαιρινό Ημερολόγιο: Κονσέρβες ζωής το 2025/08/04 στα ελληνικά Αυτές οι φράσεις από την παιδική Ποτέ μην πετάτε Ищете удивительные лайфхаки, вдохновляющие рецепты или полезные статьи про огород? Тогда добро пожаловать на наш сайт! Здесь вы найдете массу интересных и полезных материалов на темы кулинарии, быта и ухода за огородом. Погрузитесь в мир новых знаний и удивительных открытий вместе с нами!