मनोरंजन

‘हैरी पॉटर: रिटर्न टू हॉगवर्ट्स’ का ट्रेलर रिलीज

‘हैरी पॉटर: रिटर्न टू हॉगवर्ट्स’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देख फैंस की फिल्म से जुड़ी सभी पुरानी यादें ताजा हो गई। ट्रेलर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार अपने अनुभवों को बांटते भी नजर आए। सामने आए ट्रेलर में हैरी पॉटर की भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ एक सुनसान गली में चलते दिखाई दिए। आगे जाकर वे अपनी दोस्त हर्माइनी ग्रेंजर (एम्मा वाटसन) और रॉन वीजली ( रूपर्ट ग्रिंट) से मिलते हैं। इन तीनों के अलावा ट्रेलर में और भी कई कलाकार नजर आए। दरअसल, हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के जश्न में 1 जनवरी 2022 को एक खास सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन का नाम हैरी पॉटर: रिटर्न टू हॉगवर्ट्स रखा गया है। एचबीओ मैक्स पर रिलीज होने वाले इस शो में फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी कलाकार नजर आएंगे। सामने आए ट्रेलर में सभी अभिनेताओं का हॉगवर्ट्स के ग्रेट हॉल में रियूनियन होता है। यहां सब एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म में ड्रैको मालफॉय की भूमिका निभाने वाले टॉम फेल्टर को एम्मा गले लगाते भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा ट्रेलर में हर्माइनी कहती दिखाई दीं कि ऐसा महसूस होता है जैसे समय हीं नहीं बिता, लेकिन असल में यह काफी आगे निकल चुका है। वहीं, डेनियल कहते हैं कि उन्हें हमेशा से डर लगता था कि उन्होंने जीवन में कुछ अच्छा काम नहीं किया था। लेकिन यहां सबको देख यह महसूस होता है कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, 16 नवंबर 2001 को सिनेमाघरों में हैरी पॉटर का पहला भाग हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरस स्टोन रिलीज हुआ था। इस फिल्म की रिलीज की 20वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए फिल्म के निमार्ता वॉर्नर ब्रदर्स ने कई खास कार्यक्रमों की योजना बनाई है। एचबीओ मैक्स पर होने वाले इस कार्यक्रम में फिल्म के तीन मुख्य कलाकार डेनियल रेडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एम्मा वाटसन शामिल होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में निर्देशक क्रिस कोलंबस भी मौजूद रहेंगे। यह शो 1 जनवरी 2022 को एचबीओ स्क्रीम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Je to ředitel nebo ředitelé? Na tuto Rychlý IQ Jen šťastlivec spátrá kočku za 7 Jak najít slovo kvas za 7 sekund: velmi Všichni vidí bizona, Kde se Pouze 1 procento lidí najde želvu v akváriu Hadanka pro ty, kteří mají orlí 3 hvězdičky v