मनोरंजन

रितिक रोशन हुए स्पॉट, लेकिन लड़की का हाथ थामे देख फैंस के मन में खटका सवाल, पूछा- गर्लफ्रेंड है?

रितिक रोशन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वो इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच उन्हें मुंबई में एक जगह पर स्पॉट किया गया तो फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए, लेकिन वो खुश होने से ज्यादा हैरान हैं, क्योंकि रितिक एक लड़की  का हाथ थामे दिखाई दिए। यही नहीं, वो उसके साथ अपनी लग्जीरियस कार में बैठकर चले गए। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में रितिक रोशन एक रेस्त्रां से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फैंस के लिए हैरानी की बात ये है कि उन्होंने एक लड़की का हाथ थामा हुआ है। रितिक उसका हाथ थामे ही अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं और लड़की को कार में पहले बैठाते हैं और फिर चले जाते हैं। अब एक तरफ तो फैंस रितिक को लंबे समय बाद किसी पब्लिक प्लेस पर देखकर बहुत खुश हैं। उनका लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है। वो उङ्मो८ लुक में हैं और बालों को पीछे बांधा भी हुआ है। फैंस उन्हें इस अंदाज में देखकर फिदा हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button